Posts

Showing posts from May, 2019

सीहोर (गौतम शाह) मंडी में लगी भीषण आग पर दिग्विजय सिंह और मंत्री आरिफ अकील में दुख जताया पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा घटना स्थल का किया निरिक्षण

Image
सीहोर (गौतम शाह) मंडी में आग लगना बहुत दुखद, हर्जाना दिलाएंगे - दिग्विजयसिंह सभी को मिलेगी राहत - आरिफ अकील मंडी में आग मामला - घटना स्थल का अवलोकन करने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रभारी मंत्री आरिफ अकील सीहोर। नगर के मंडी क्षेत्र में शुक्रवार की रात आग लगने से काफी नुकासान हुआ, रात में लकड़ी के पीठे वाला क्षेत्र मानों तंदूर बन गया था। लाखों का नुकसान हुआ है क्षेत्र के लोग काफी दुखी है। मंडी में आग से लाखों के नुकसान की सूचना के बाद घटना स्थल का अवलोकन करने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और प्रभारी मंत्री आरिफ अकील पहुंचे।  अब तक तो लोगों ने सिर्फ कहा और सुना ही था की आपकी सरकार आपके द्वार लेकिन शनिवार को लोगों ने देख भी लिया। जब मंडी में शुक्रवार की रात भीषण अब लगी और क्षेत्र के लोग इस घटना से काफी दुखी और पीडि़त थे इस बात की जानकारी मिलते ही राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रभारी मंत्री आरिफ अकील घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लेकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की। मंडी के पार्षद रामप्रकाश चौधरी ने बताया की सुरेश राठौर, बाबूलाल राठौर, तययब अली, हाफीज अली, इमर