Posts

Showing posts from May, 2018

सीहोर (गौतम शाह) अपनी मांगों को मनवाने वनकर्मियों ने मांगी भीख

Image
सीहोर (गौतम शाह) वन विभाग के कर्मचारियों ने मांगी भीख  विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है कर्मचारी  सीहोर।  शनिवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने शहर के मनकामेशवर महादेव मंदिर से  प्रमुख बाजारों में पहुंचकर भीख मांगकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भीख में मिली धनराशि को बच्चों के पानी को व्यवस्था कराने के लिए  दान कर दिया।  मध्य प्रदेश वन विभाग कर्मचारी संघ के आहवान अपनी १९ मांगों को लेकर जिले भर के कर्मचारी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहे है। संघ जिलाध्यक्ष कमलेश दोहरे ने बताया की लम्बे समय से वन कर्मचारी १९ मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। अबतक कई बार संघ के द्वारा प्रशासनिक अधिकाधियों सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन पत्र दे चुके है लेकिन सरकार ध्यान देने को तैयार नहीं है। जिस कारण  कर्मचारी आमजनता से झोली फेलाकर भीख मांगने के लिए सड़कों पर उतर गए है।  कर्मचारियो का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा है। हड़ताल के कारण अनेक विभागीय कार्य अवरूध हो गए है।

सीहोर(गौतम शाह) क्यों इछावर आने से डरते है सी एम शिवराज सिंह चौहान

Image
इछावर एक मिथक सीहोर (गौतम शाह) 5 मुख्यमंत्री इछावर आकर गवा चुके है कुर्सी कैलाश नाथ काटजू ,द्वारका प्रशाद मिश्र कैलाश जोशी वीरेन्द्र कुमार सखलेचा ओर दिग्विजय सिंह गवा चुके है अपनी कुर्सी सीहोर जिले की इछावर तहसील की नगर सीमा के बारे एक मिथक जोरो से प्रचलित है कि यहां की नगर सीमा में जो भी मुख्यमंत्री आता है उसे अपनी कुर्सी गवाना पड़ती है ऐसा नहीं है कि देश में अनपढ़ या कोई निश्चित वर्ग की अंधविश्वास की चपेट में हो, यहां तो तकरीबन हर तबके का एक धडा हमेशा ही अंधविश्वास की डोरी से जुड़ा रहता है। जी हां, क्या आप जानते हैं कि देश में भी कई जगह ऐसी हैं, जहां बड़े से बड़ा राजनैतिज्ञ केवल इसलिए नहीं जाता क्योकि वहां से एक मिथक जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश में भी ऐसी एक जगह हैं जिनसे एक अजीब सा अंधविश्वास जुड़ा हुआ है। जिसे कोई भी सीएम तक तोड़ता हुआ नहीं दिखता। इस जगह के संबंध में कहा जाता है कि जब भी कोई सीएम यहां आता है तो उसकी कुर्सी चली जाती है। जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील की। यहां के इस मिथक को अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नहीं तोड़ पा रहे हैं।

सीहोर (गौतम शाह) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर गुटो में बटी नजर आई भाजपा

Image
सीहोर (गौतम शाह) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान गुटो में बटे नजर आए भाजपा कार्यकर्ता खुलकर दिखी गुटबाजी जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का प्रथम नगर आगमन जन चर्चा का विषय बन गया नगर आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कई गुटों में बंटे नजर आए अनुशासित कार्यकर्ताओ की पार्टी कहि जाने वाली भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं के नेतृत्व में 3 से अधिक स्थानों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते नजर आए यू तो अंदरूनी तोर पर भाजपा के 3 से अधिक गुटो में विगत 1 साल से शीत युद्ध चल रहा था पर आज प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के दौरान ये गट खुलकर जनता के सामने आए अब जबकि विधानसभा चुनाव में मात्र 6-7 महीने का समय ही बाकी रह गया है ऐसे में ये तय है कि यदि समय रहते इन गुटो में सामंजस्य नही बैठाया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है इसी प्रकार नगर में प्रदेश अध्यक्ष के लिए लगये गए स्वागत द्वार ओर होडिंग में भी गुटो में बटे नेताओ ने एक दूसरे के फोटो तक भी नही लगाए