Posts

Showing posts from December, 2017

सीहोर (गौतम शाह ) आतंकवादियों से लड़ते शाहिद हुवा सीहोर का लाल

Image
सीहोर (गौतम शाह) नसरुल्लागंज। रविवार  को सुबह जम्मू कश्मीर के  पुलवामा के  अवंतीपुरा  सेक्टर  के  लेथपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले में जिले की नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम भिलाई का एक जवान ईकाराम सामले शहीद हो गया। पुलवामा सेक्टर में यह हमला शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 2:00 बजे के लगभग हुआ था और इस घटना में सेना के 3 जवान शहीद हुए जिसमें से एक जवान मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की तहसील नसरुल्लागंज के ग्राम भिलाई का है इस बात की सूचना जैसे ही शहीद के पिता को लगी तो पूरे ग्राम में सन्नाटे का माहौल निर्मित हो गया इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शहीद जवान का विवाह 2 माह पूर्व ही हुआ था और वह एक माह की लंबी छुट्टी लेकर आया था डेढ माह पूर्व ही वह  वापस लौटा था जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही तहसील के अधिकारी ग्राम में पहुंचे और शहीद के पिता व परिवार वालों को ढंढास बंधाया।

सीहोर (गौतम शाह ) जाधव मामले पर पाकिस्तान को मानवीय दृष्टिकोण दिखाना था अफगान राजदूत

Image
सीहोर (गौतम शाह) भारत मे अफगानिस्तान के राजदूत सैय्यदा मोहम्मद अबदाली नगर में स्थानिय कार्यक्रम में शामिल होने वफ बोर्ड के जिला अध्यक्ष आफताब खान के यहां आए इस अवसर पर शहर के नागरिकों ने अफगान राजदूत का भव्य स्वगात किया नागरिको के इस स्वागत से अफगान राजदूत काफी खुश दिखे इस दौरान प्रेस क्लब से चर्चा के दौरान जाधव मामले पर प्रतिकिया देते हुवे अफगान राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था भारत और अफगान के संबंधों पर अफगान राजदूत ने कहा कि दो देशों के संबंध बहुत अच्छे है और दोनों देश आतंक से पीड़ित है दोनों देशों को ओर अधिक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है सहयोग के ओर अधिक साधन खोजने की आवश्यकता है 

सीहोर (गौतम शाह) किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन सोपा

Image
सीहोर (गौतम शाह) किसानो की समस्याओं को लेकर समाज वादी पार्टी ने सौपां ज्ञापन सीहोर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल यादव के नेत्तर्व मे कार्यक्रताओं ने किसानो की समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर श्री कैदार सिंह को ज्ञापन सौपां ।  ज्ञापन मे कहा गया है आज किसान परेशान है भांवतर योजना के नाम पर किसानो से लूट की जारही है। किसान आत्महत्या कर रहे है। मप्र सरकार मात्र घोषणाए कर रही है। किसानो को कोई लाभ नही मिल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन प्रदेश भर मे किसान आत्म हत्या कर रहे है। वही भारतीय जनता पार्टी के नेता किसानो को राहत देने की जगह गलत बयान बाजी कर रहे है। मुरैना के सांसद द्वारा बयाना दिया गया है कि किसानो के धरने से क्या होगा। किसानो के साथ खुली लूट  की जारही है सरकार मौन है। मप्र का कर्मचारी परेशान है जितनी भी सरकार के द्वारा घोषणाए की गई है वो आज तक पूरी नही हुई है इस और सरकार ने ध्यान नही दिया तो अगामी दिनो मे समाजवादी पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो मे सुनिल यादव, नरेन्द्र सिंह, पवन यादव, कमलेश, जितेन्द्र, रामबाबू मालविय, पन्नालाल,जयराम, युसुफ खान,राक

सीहोर (गौतम शाह )ब्रजेश चौहान बने बाल संरक्षण आयोग के प्रदेश सदस्य

Image
सीहोर (गौतम शाह) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बाल संरक्षण आयोग के जिला अध्यक्ष ब्रजेश चौहान को प्रदेश भोपाल का सदस्य नियुक्त किया गया है। बाल संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 (2006 का 4) की धारा 18 एवं 19 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा  ब्रजेश  बृजेश चौहान निवासी एफ 115 आकृति फ्लेमिंगो ई-एक्सटेंशन बावड़िया कला,भोपाल को मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2006 की धारा 19 के प्रवाधान कद अंतर्गत  ब्रजेश चौहान का कार्यकाल 3वर्ष एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने की अवधि तक रहेगा।  चौहान को प्रदेश बाल संरक्षण आयोग का सदस्य बनने पर  रमाकांत भार्गव, गुरु प्रसाद शर्मा,श्घु नाथ भाटी, सुदेश राय, रमेश सक्सेना, सीताराम यादव महेश उपाध्य,श्री महेंद्र शर्मा रामसनजीवन यादव, वीर सिंह चौहान ,गोविंद सिंह, अनन्त सिंह, श्रीराम सेवक पटेल, राजकुमार  रामनारायण साहू,श्न्द्र सिंह मासहाब, सहित सभी वरिष्ठजनों मित्रगणों ने बधाई एवं शुभकामनाए दी है।

सीहोर (गौतम शाह ) संमाज के प्रति योगदान को देखते हुवे दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने भारत वारिया प्रजापति

Image
सीहोर (गौतम शाह) प्रजापति संघ के जिलाध्यक्ष बने भरत वारिया (प्रजापति) समाज के प्रति योगदान को देखते हुवे दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया सीहोर। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा जिला कांग्रेस महामंत्री भरत वारिया  (प्रजापति) को सीहोर प्रजापति कुम्भकार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति  जो कि पूर्व राज्यमंत्री है, ने नगर के होनहार युवा भारत वारिया को समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिये जाने पर पुन: दूसरी बार सर्व सम्मति से सीहोर जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। उनके नियुक्ति पर समस्त सीहोर के प्रजापति संघ व समाज जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भरत वारिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति का आभार मानते हुए श्री वारिया को समाज जनों ने बधाई दी है। 

सीहोर (गौतम शाह) लोकतंत्र के लिए हिन्दुओ का बहुसंख्यक होना जरूरी है दत्तात्रेय

Image
सीहोर (गौतम शाह) लोकतंत्र के लिए हिन्दुओं का बहुसंख्यक होना है जरूरी हिन्दू लड़कियों और आदिवासियों का धर्मांतरण रोकना होगा  - दत्तात्रेय राष्ट्रीय पर्वो पर झंडा लगाने से भारत विश्वगुरू नहीं बनेगा  सीहोर। देश में लोकतंत्र के लिए हिन्दूओं का बहुसंख्यक होना जरूरी है,हिन्दू समाज को  छूआछूत मिटाकर समरसता लानी होगी,जातियों के नाम पर हिन्दूओं  का विखंडन रोक कर संगठित होना होगा। तब हीं हिन्दू लड़कियों और आदिवासियों का धर्मातंरण  रोका जा सकता है। संगठित होने का क्रम घर से शुरू करना होगा,शुसभ्य समाज से हीं मजबूत राष्ट्र का निर्माण होना संभव है, हमें चुनौती स्वीकार करनी होगी, देश के युवा को भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं है युवा हिन्दू शक्ति बल को हनुमान जी की तरह भूल गया है, हिन्दू और राष्ट्रहित में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जाममंंथ की तरह बीते ९० सालों से जनसंख्या शक्तिबल याद दिला रहा है जिस के लिए संघ के कार्यकर्ता एक लाख ५० हजार तरह के सेवाकार्य कर रहे है, उक्त विचार सोमवार को हिन्दू समागम कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने

सीहोर (गौतम शाह) बेजोड़ कारीगिरी का नायाब मिशाल है आल सेंट चर्च

Image
सीहोर (गौतम शाह) पुराने स्टेट हाईवे किनारे स्थित ऑलसेंट्स चर्च अंग्रेजी हुकूमत की गवाह है। 182 साल पुराने इस चर्च का निर्माण में करीब 27 साल लगे थे। सीहोर का ऑलसेंट्स चर्च एशिया का सबसे सुंदर दूसरे नंबर का चर्च माना जाता है। ऑलसेंट्स चर्च का निर्माण सन् 1834 में अंग्रेजी हुकुमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में बनवाया था। सीवन नदी के किनारे बने इस चर्च में पहली बार 1860 में प्रार्थना की गई थी। तभी से यहां क्रिस्चन परिवार प्रार्थना करते आ रहे हैं। चर्च तक जाने के लिए सीवन नदी पर लकडिय़ों का पुल भी बनाया गया था। यह चर्च स्काटलेंड में बने चर्च को देख कर बनवाया गया था। इस तरह का चर्च अब भी स्काटलेंड में होना बताया जाता है। इस चर्च के आसपास बांसों के झुरमुट लगाए गए, जिससे की उसी तरह का वातावरण मिल सकें। चर्च की दीवारें लाल पत्थर से बनाई गई हैं, नक्काशी भी उसी तरह की गई जिस तरह की स्काटलेंड चर्च में की गई हैं। चर्च में वास्तुशास्त्र का भी ध्यान रखा गया है। सूरज के उदय से लेकर अस्त तक रोशनी आती है। 1818 में भोपाल रियासत अंगे्रजी हुकूमत के कब्जे में आ गई और कर

सीहोर (गौतम शाह )क्यो बदलता है साल में एक बार पुलिस की वर्दी का रंग

Image
सीहोर (गौतम शाह) प्रदेश के नागरिकों के 24 घंटे तैनात पुलिस को अपने खाकी वर्दी  में देखा होगा जो प्रदेश पुलिस की पहचान है पर अपने शायद गोर नही किया होगा कि प्रदेश पुलिस की इस खाकी वर्दी का रंग भी वर्ष में एक बार बदलता है इस वर्दी का रंग वैसे तो खाकी कलर का होता है परंतु ठंड में 15 नवम्बर से लेकर 1 मार्च तक वर्दी का रंग डार्क कलर का हो जाता है जिसे अंगोला कहा जाता है ये बदलाव सिर्फ ठंड के दिनों के लिए ही होता है ओर इसके पीछे का कारण भी यही है कि नागरिको की सुरक्षा के तैनात पुलिस कमियो का ठंड से बचाव हो सके वर्दी के कलर बदलाव की इस प्रक्रिया का असर पूरे प्रदेश की पुलिस पर पड़ता है और सभी पुलिस कर्मियों की वर्दी के रंग में इन निश्चित समय मे बदलाव होता है

सीहोर (गौतम शाह) प्रेस क्लब ने भोपाल रेंज आईजी का किया स्वगात व सीहोर एस पी सिद्धार्थ बहुगुणा को दी जन्मदिन की शूभकामनये

Image
सीहोर (गौतम शाह)  भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद  एसपी कार्यालय वार्षिक निरीक्षण हेतु एस पी कार्यलय पहुचे  यहां  पहले उन्हें जवानों ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने अंदर कक्ष में पहुंचकर निरीक्षण कर पुलिस को कई दिशा निर्देश भी दिए। भोपाल रेंज के आईजी जयदीप प्रसाद एसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एडिशनल एसपी सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उनको कई दिशा निर्देश दिए गए। करीब आधे घंटे से ज्यादा तक चली बैठक में पुलिस जवानों को पूरी ईमानदारी से ड्यूटी करने की बात कहि भोपाल रेंज के आई जी जयदीप प्रसाद से निलने प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पत्रकारों का एक दल मिलने एस पी कार्यलय पहुचा जहाँ भोपाल रेंज के आई जी पत्रकारों ने जिले के अपराध हाइवे दुर्घटनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा की इस दौरान आई जी जयदीप प्रसाद ने प्रेस क्लब को आस्वाशन दिया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है और अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सभी आवश्यक दिशा निर्देश सभी थानों को दिए गए है इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने आई जी

सीहोर (गौतम शाह ) sdm राजकुमार खत्री की नई पहल त्वरित्व कार्य दल करेगा समस्या का समाधान

Image
सीहोर (गौतम शाह)नगर के sdm राजकुमार खत्री ने जनता की समस्या के निराकरण हेतु नायाब तहसीलदार शेफाली जैन के नेतृत्व में 18 सदस्यीय त्वरित्व प्रतिकिर्या दल का गठन किया गया है ये दल प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबी रेखा की सूची व आवासीय पट्टे से संबंधित आवेदन पत्रों की जांच कर आ रही परेशानी को हल करेगी इन तीनो योजनाओ संबंधित आवेदन की प्राप्ति के लिए अनुविभागीय कार्यलय में तीन शिकायत पेटी भी रखी गई है इन पेटी में जो शिकायती पत्र आते हो उन शिकायती आवेदनों को प्रतिदिन शाम को त्वरित्व निराकरण दल जाच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज कर आवेदक की समस्या का निराकरण कर आवेदक को सूचित करता है न्याय पाने की इस प्रक्रिया की नगर में प्रशंशा हो रही है इस दल में नायाब तहसीलदार के अलावा नजूल ओर राजस्व के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है इस प्रकार के दल के गठन का उद्देश्य भस्टाचार को रोकने के अलावा पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओ का सीधा लाभ पहुचना है

सीहोर (गौतम शाह) आजदी की पहली सौगात जिला अस्पताल होगा जमींदोज

Image
जमीदोज की जाएगी आजादी की पहली सौगात देश के पहले प्रधान मंत्री ने दी थी सौगात सीहोर (गौतम शाह) शहर का इतिहास हमेशा से समृद्ध रहा है। सीहोर शहर को आजादी के बाद तत्कालीन केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जो पहली सौगात दी गई थी वह अब कुछ ही दिन की मेहमान रह गई है। हम बात कर रहे है जिला चिकित्सालय के पुराने भवन की। जिला अस्पताल भवन का निर्माण   कार्य का शुभारंभ 1 जून 1954 को तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा किया गया था। यह पहला और आखिर मौका था जब प नेहरू सीहोर आए थे। बीते 63 सालों से जिला चिकित्सालय भवन लाखो लोगो की खुशी और गम का गवाह रहा है। अब जबकि नया नवेला ट्रामा सेंटर भवन बनकर काम करने लगा है तो इस भवन को गुजरा हुआ करार दे दिया गया है। लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की माने तो जल्द ही इस भवन को जमीदोज कर दिया जाएगा। इस भवन के साथ ही शहर के इतिहास से जुड़ा एक अध्याय भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

सीहोर (गौतम शाह) नाखून देखकर जाने व्यक्ति का स्वभाव व भाग्य

Image
सीहोर (गौतम शाह) शरीर का हर अंग हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। किसी अंग में दिक्कत आने पर हमारे स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। कहा जाता है नाखून हमारे शरीर की डेडसेल्स यानी मरी हुई कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। इसलिए नाखून काटते समय दर्द नहीं होता है। नाखून भले ही डेड सेल से बने हों लेकिन ये हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति के नाखून देखकर उसके स्वभाव को जान सकते हैं। साथ ही नाखुनों पर बनने वाले निशान भी उस व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी मिल सकती है। आइए जानते है नाखून से जुड़ी कुछ खास बातें –  पहली उंगली के नाखून पर सफेद दाग अच्छा माना जाता है। यह प्यार में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है। जिनकी उंगली के नाखून पर ऐसा निशान होता है उनको पैसा व सम्मान दोनों मिलते हैं। अंगूठे के नाखून पर अस्थायी सफेद दाग हो तो आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। जिनकी छोटी उंगली के नाखून पर छोटा दाग हो तो उन लोगों को धन लाभ और सफलता मिलने का संकेत होता है।  जिन लोगों के नाखून चौड़ाई से अधिक लंबे हों तो उनको निरंतर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

सीहोर (गौतम शाह) गुड़ खाने के 18 फायदे शायद आप नही जानते

Image
1- गुड़ खाने से नहीं होती गैस की दिक्कत l 2- खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता हैं। इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप गुड़ खाएं।गुड़ का सेवन करने से आप हेल्दी रह सकते हैं 3 - पाचन क्रिया को सही रखना 4 - गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉल्जिम ठीक करता है। रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की दिक्कत नहीं होती।जिन लोगों को गैस की परेशानी है, वो रोज़ लंच या डिनर के बाद थोड़ा गुड़ ज़रुर खाएं.. 5 - गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है।इसलिए यह एनीमिया के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद है।खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रुर है. 6- त्वचा के लिए, गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है। 7 - गुड़ की तासीर गर्म है, इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 8- एनर्जी के लिए - बुहत ज़्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल ब

सीहोर (गौतम शाह) 23 से 25 दिसम्बर को RSS का प्रांतीय खंड टोली का वर्ग लगेगा

Image
सीहोर (गौतम शाह) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रांतीय खंड टोली वर्ग  में प्रदेश के 8 विभाग के 31 जिलों के 2 हाजर कार्यकर्ता भाग लेंगे यह वर्ग 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक शेरपुर इंदौर भोपाल हाइवे पर आयोजित किया जा रहा है इस वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में सह सर कार्यवाह माननीय दत्तात्रेय जी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे जिला संघ चालक अनिल पालीवाल ने बताया कि इस वर्ग के लिए पूरा नगर बसाया गया है जिसका नाम गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वे प्रकाश पर्व पर गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर होगा और पूरे परिसर में कार्यकर्ताओ के रहने के लिए विशेष रूप से मंगवाए गया टेंटो में रहेगी इस वर्ग में प्रदेश के मध्य भारत के मुरैना गवालियर गुना राजगढ़ विदिशा भोपाल नर्मदापुरम शिवपुरी संभाग के 31 जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे पूरे परिसर की व्यवास्था संभालने के लिए सीहोर नगर के 300 से अधिक स्वयं सेवक प्रताप मेवाड़ा के नेतृत्व में दिन रात मेहनत कर रहे है

सीहोर (गौतम शाह) क्यों किया जाता है शुभ कार्यो ओर अच्छी सेहत के लिए नारियल का प्रयोग

Image
सीहोर (गौतम शाह) नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की जब भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अवतार लिया तो वे अपने साथ तीन चीजें- लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष तथा कामधेनु लाएं थे। इसलिए नारियल के वृक्ष को श्रीफल भी कहा जाता है। श्री का अर्थ है लक्ष्मी अर्थात नारियल लक्ष्मी व विष्णु का फल। नारियल में त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। श्रीफल भगवान शिव का परम प्रिय फल है। मान्यता अनुसार नारियल में बनी तीन आंखों को त्रिनेत्र के रूप में देखा जाता है। श्रीफल खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। इष्ट को नारियल चढ़ाने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। भारतीय पूजन पद्धति में नारियल अर्थात श्रीफल का महत्वपूर्ण स्थान है। कोई भी वैदिक या दैविक पूजन प्रणाली श्रीफल के बलिदान के बिना अधूरी मानी जाती है। यह भी एक तथ्य है कि महिलाएं नारियल नहीं फोड़तीं। श्रीफल बीज रूप है, इसलिए इसे उत्पादन अर्थात प्रजनन का कारक माना जाता है। श्रीफल को प्रजनन क्षमता से जोड़ा गया है। स्त्रियों बीज रूप से ही शिशु को जन्म देती हैं और इसलिए नारी के लिए बीज रूपी नारियल को फोड़ना

सीहोर (गौतम शाह) नेपा वसूली का किया विरोध 2 कंजरों को पकड़वाया sp ने किया सम्मान

Image
सीहोर (आष्टा) आष्टा में कंजरों का आतंक कोई नई बात नही आष्टा ओर आष्टा के आस पास के ग्रामीणों को कंजर आये दिन परेशान करते रहते है यहाँ पर कंजरों दवरा की जाने वाली नेपा वसूली आम बात है नेपा वसूली में कंजर खेती और व्यवसाय करने वालो से एक निश्चित रकम की मांग करते है रकम मिलने पर कंजर उस व्यक्ति की सम्प्पति ओर समान की चोरी नही करते है नेपा वसूली एक प्रकार से सुरक्षा शुल्क है जो कंजर वसूलते है आष्टा नगर के युवा व्यवसाई रवि सालवी ने पेबर्स की एक फेक्टरी हाइवे पर स्थापित की फेक्टरी के चालू होते ही कंजरों ने रवि से सालाना 50 हजार रुपए नेपा वसूली के रूप में मांगे नही देने पर फेक्टरी में चोरी करने की धमकी दी रवि ने साहस का परिचय देते हुवे तुरंत टी आई बी डी वीरा को पूरी घटना से अवगत कराया घटना की जानकारी मिलते ही आष्टा पुलिस ने जाल बिछाकर कंजरों को पैसे लेने बुलाया और कंजर जैसे ही पैसे वसूलने रवि के पास आये पुलिस ने पैसे लेने आये दोनों कंजरों को धर दबोचा नवागत एस पी सिद्धार्थ बहुगुणा जब आष्टा ने जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिको से रूबरू हुवे तो घटना की जानकारी मिलने पर रवि सालवी को बुलाकर जनसंवाद कार

सीहोर (गौतम शाह) विधायक सुदेश राय की पहल रंग लाई नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना को मिली मंजूरी

Image
- सीहोर के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय की पहल पर मिली बड़ी सौगात - सीहोर।  नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना को म प्र शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है इस स्वीकृति के साथ ही सीहोर नगर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होना सुनिश्चित हो गया है वही ग्रामीण क्षेत्रों भूजल स्तर वेहतर रहेगा साथ ही फसलों की सिंचाई के लिये भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा। कहते है हर समस्या का समाधान मौजूद है बस जरूरत है तो सकारात्मक पहल की, जी हां सीहोर नगर की स्थायी समस्या के रूप में हर साल पेयजल समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है मगर अब विधायक सुदेश राय की सक्रिय और जागरूक पहल का बहुत ज्यादा सुखद परिणाम सामने आया है, जिसमें अब सीहोर विधानसभा क्षेत्र में न तो सिंचाई के लिए पानी की कमी आएगी न ही सीहोर नगर में पेयजल की समस्या होगी। उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के किसान सम्मेलन में आने के दौरान सीहोर के लोकप्रिय सुदेश राय ने सीएम चौहान से सीहोर के पेयजल समस्या का स्थायी हल की मांग मंच से प्रमुखता से उठाई थी जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में हुई नर्मदा नियंत्रण

सीहोर (गौतम शाह) सात जन्मों के साथ का वादा तोड़ पति पत्नी ने की खुदकुशी

Image
जिले के नसरुल्लागंज में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, पति फांसी पर लटका पत्नी बिस्तर में मृत मिली। सीहोर। जिले के नसरुल्लागंज के एक दंपति के शव उनके घर में पड़े मिले। पति फांसी पर लटका हुआ था और पत्नी मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी हुई थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी यह दृश्य देकर स्तब्ध हो गई। हादसे की खबर क्षेत्र में आग की तरह फेल गई। जिसने भी यह दृश्य देखा उसकी रुह कांप गई। शहर में संभवत: अब तक का यह मामला ऐसा है जब पति पत्नी दोनों ने एक साथ इस तरह मौत को गले लगाया हो। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल भेज उनका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की वास्तविकता का पता जांच पूरी होने के बाद चलेगा। छह माह पहले की थी लव मैरिज क्षेत्रवासियों के अनुसार दोनों ने छह माह पहले लव मैरेज की थी और नसरुल्लागंज के नीलकंठ रोड पर किराए के मकान में निवास करते थे। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार पंवारखेड़ा बुदनी निवासी धनीराम साहू उर्फ गोलू (28) ने अल्का सिंधे (25) ने करीब छह माह पहले लव मैरेज

सीहोर (गौतम शाह) फायनेंस कपनी से परेशान ग्रमीण ने sp आफिस में जहर खाया गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Image
सीहोर। मप्र के सीहोर जिले में शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक ग्रामीण ने एसपी आफिस में जहर खा लिया ग्रामीण की हालत गम्भीर होते देख पुलिस ग्रामीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई जहां से उसे भोपाल रैफर कर दिया गया। बताया गया है की ग्राम कोऊखेड़ी निवासी 55 वर्षिय ग्रामीण देचजी शुक्रवार की शाम एसपी आफिस पहुंचा और फायनेंस कम्पनी से परेशानी की बात बताकर पुलिस से मदद की गुहार करने लगा, शयद पुलिस ने उसकी बात पर ध्यान नही दिया और फायनेंस कम्पनी की प्रताडऩा से तंग आकर उसने एसपी आफिस में ही जही खा लिया। अब मामले में एसपी सिद्वार्थ बहुगुणा कह रहे है की पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की है। 

सीहोर (गौतम शाह) रावण संहिता के ये 2 उपाय करेगे आर्थिक स्थिति मजबूत

Image
सीहोर (गौतम शाह) वर्तमान समय में आप किसी भी कारण से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए एक अचूक उपाय है। रावण संहिता और अरुण संहिता में ज्योतिष और तंत्र से संबंधित सैंकड़ों उपाय बताए गए हैं। उक्त उपायों के बारे में कहा जाता है कि यह अचूक होते हैं। उक्त उपायों को ज्योतिष की महान और रहस्यमयी लाल किताब में भी संग्रहित किया गया है।...तो जानिए आर्थिक तंगी को दूर करने का अचूक उपाय उपाय नंबर 1: किसी भी शुक्रवार को सवा सौ ग्राम साबुत बासमती चावल और सवा सौ ग्राम ही मिश्री को एक सफेद रुमाल में बांध कर मां लक्ष्मी से अपने घर में स्थायी रूप से रहने की प्रार्थना करते हुए उनसे क्षमा मांगे। इसके बाद उक्त रुमाल को ले जाकर किसी साफ, शुद्ध एवं बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रखें कि यह सामग्री किसी नाले या गंदी नहर में न बहाएं। नदी में ही बहाना उत्तम होगा। उक्त उपाय रावण संहिता का है। उपाय नंबर 2  :किसी भी चौराहे पर खड़े होकर काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार घुमाकर 4 दाने चारों दिशाओं में और एक दाना आकाश की ओर उछाल दें। इससे अवश्य ही अकस्मात् धन लाभ होगा।

सीहोर ( गौतम शाह) ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने घायलो की मदद के लिए बढ़ाए हाथ

Image
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने की घायलो की मदद सीहोर (गौतम शाह) इंदौर भोपाल रोड पर स्थित ग्राम खोखरी के नजदीक शिफ्ट कार बेकाबू होकर पलट गई जिससे कार में सवार भोपाल कोलार रोड़ निवासी 3 युवको की मौत हो गई वही 2 युवक घायल हो गए घटना के  कुछ देर बाद ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन घटनास्थल से गुजरे घटनास्थल पर हुवे इस हादसे को देखकार्र तत्काल मंत्री पारस जैन ने मानवता का परिचय देते हुवे अपनी कार रोककर फ़ौरन घायलो की मदद करने लगे जब तक 108 घटनास्थल पर नही पहुची तब तक मंत्री परास जेन घायलो की मदद करते रहे घटना के दौरान घटनास्थल पर घटना के बाद घायलो की चीख पुकार मच गई तत्काल मंत्री पारस जैन और ग्रामीणो ने घायलो को बाहर निकला व 108 एम्बुलेंस से सीहोर ज़िला अस्पताल लाया गया इस घटना में कोलार भोपाल निवासी यश  हर्ष  कुणाल की मौत हो गई जबकि कार्तिक  ओर  कुशाग्र गंभीर रूप से घयाल हो गए

सीहोर (गौतम शाह) रफ्तार का कहर बेकाबू कार पलटी 3 की मौत 2 घायल

Image
सीहोर (गौतम शाह ) इंदौर भोपाल रोड पर स्थित ग्राम खोखरी के नजदीक शिफ्ट कार बेकाबू होकर पलट गई जिससे कार में सवार भोपाल कोलार रोड़ निवासी 3 युवको की मौत हो गई वही 2 युवक घायल हो गए घटना के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई तत्काल ग्रामीणो की नादद से गयालो को बाहर निकला गया व 108 एम्बुलेंस से सीहोर ज़िला अस्पताल लाया गया इस घटना में कोलार भोपाल निवासी यश  हर्ष  कुणाल की मौत हो गई जबकि कार्तिक  ओर  कुशाग्र गंभीर रूप से गयाल हो गए

सीहोर (गौतम शाह) जेब मे रुमाल रखते समय न करे ऐसी गलती बिगड़ सकते है काम

Image
अधिकांश लोग अपने साथ रुमाल लेकर चलते हैं और सुविधा के अनुसार उसे अपनी जेब में रखते हैं। लेकिन आपको नहीं पता होगा रुमाल आपके भाग्य और दुर्भाग्य से जुड़ा होता है। वास्तु के अनुसार रूमाल को मोड़ने का तरीका आपके भाग्य को बढ़ा या घटा सकता है। गलत ढंग से रुमाल मोडने से आप खुद ही दुर्भाग्य को न्योता देते हैं। आइए आज रुमाल से जुड़े वास्तु दोष के बारे में जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 4 अंक लक्ष्मी का नंबर माना जाता है। इसके साथ 6 नंबर शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए रुमाल को जेब में मोड़ते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए रुमाल की केवल 4 या 6 तह ही बनें। इसके अलावा रुमाल को जेब में 3 या 5 बार फोल्ड कर रखना अशुभ माना जाता है। कभी भी जेब में रुमाल विषम संख्या में मोडकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा दुर्भाग्य को जन्म देता है। सम संख्या में रुमाल मोडकर रखने से आप घर से जिस काम के लिए निकलते हैं वह आसानी से पूरा हो सकता है। इसलिए हमेशा सम संख्या में रुमाल फोल्ड कर जेब में रखना चाहिए।  वास्तुशास्त्र के मुताबिक कभी भी गंदा रुमाल नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और हमारे विचारों में नका

23 वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याण पर विशेष

Image
श्री  पार्श्वनाथ के जनम कल्याणक पर विशेष- 卐 *23वे तिर्थथंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान परिचय:-* 卐 आज से लगभग तीन हजार वर्ष पूर्व *पौष कृष्ण एकादशी* के दिन जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ का जन्म वाराणसी में हुआ था। उनके पिता का नाम राजा अश्वसेन और माता का नाम वामादेवी था। राजा अश्वसेन वाराणसी के राजा थे। महावीर , रिषभदेव और नेमिनाथ के साथ पार्श्वनाथ चौथे ऐसे तीर्थंकर है जिनके बोहत से मंदिर है और इन्ही चारो तीर्थंकरो को ज्यादा पूजा जाता है। श्री पार्श्वनाथ ने ही साधूप्रथा शुरू की थी जिसमे साधू महात्मा को तीन आचरण- अहिंसक रहना: सदेव सत्य कहना और धन/प्रॉपर्टी आदि सांसारिक वस्तुओ का त्याग करना प्रमख रूप से अनिवार्य किया था। जैन पुराणों के अनुसार तीर्थंकर बनने के लिए पार्श्वनाथ को पूरे नौ जन्म लेने पड़े थे।_ पूर्व जन्म के संचित पुण्यों और दसवें जन्म के तप के फलत: ही वे तेईसवें तीर्थंकर बने। *भगवान पार्श्वनाथ के 10 पूर्व जन्म इस प्रकार है-* 1⃣पुराणों के अनुसार पहले जन्म में वे मरुभूमि नामक ब्राह्मण बने।  2⃣दूसरे जन्म में वज्रघोष नामक हाथी बने। 3⃣तीसरे जन्म में स्वर्ग के दे

सीहोर (गौतम शाह) इन तीन के साथ शहद का इस्तेमाल शरीर के लिए घातक हो सकता है

Image
सीहोर (गौतम शाह) इन तीन चीजों के साथ जहर बन जाता है शहद, कभी न करें सेवन  शहद एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है। कई बीमारियों के अचूक इलाज के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन ए,बी सी, सोडियम, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम आदि खनिजों और पोषक तत्वों का भरपूर भंडार होता है। शहद का सेवन करना फायदेमंद तो होता है लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी होता है। आयुर्वेद में शहद के सेवन को लेकर इस बात के सख्त निर्देश हैं कि किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा यह हमारी सेहत के लिए जहर की तरह व्यवहार करने लगता है। आइए, जानते हैं कि किन चीजों के साथ शहद का सेवन हानिकारक होता है।  1. मूली के साथ शहद – शहद और मूली एक साथ खाने की कोशिश कभी न करें। दोनों के सेवन में तकरीबन एक घंटे का अंतर जरूर रखें। दरअसल जब भी हम शहद और मूली एक साथ खाते हैं तो हमारे शरीर में टॉक्सिन्स का निर्माण होने लगता है। इसकी वजह से बॉडी पार्ट को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। 2. चाय के साथ शहद – ज्यादातर लोगों का यह मानना होता है कि शहद के साथ च

सीहोर (गौतम शाह) भूलकर भी ये तीन वस्तु नही मांगनी चाहिए किसी से

Image
 सीहोर (गौतम शाह) हर इंसान के अंदर अपनी ऊर्जा होती है। जो आस-पास रहने वाली और उपयोग की जाने वाली चीजों को प्रभावित करती है। कई बार दूसरों की इन चीजों के उपयोग से हमारे जीवन  में संकट आ सकता है। इसलिए आज जानते हैं कि दूसरों की किन चीजों का कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हम जिन चीजों का रोजाना इस्तेमाल करते हैं उन सभी चीजों में पॉजीटिव और नेगेटिव एनर्जी होती है और जो इन चीजों का मांगकर ले जाता है उन्हें ये एनर्जी मिलनी शुरू हो जाती है। कई बार कुंडली में ग्रह महादशा के दौरान इनका असर विपरित पड़ता है जिससे हमें जीवन में बहुत सारी परेशानियां होती है। इसलिए इंसान को कभी भी दूसरों से ये चीजें कभी नहीं मांगनी चाहिए- : घड़ी – हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी इंसान के जीवन में पॉजीटिव-नेगेटिव एनर्जी प्रभाव डालती है। ऐसे में दूसरों से घड़ी मांगकर पहनने वाले इंसान के जीवन में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है और इससे उसको जीवन में असफलता और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए कभी भी दूसरों से घड़ी मांगकर नहीं पहनना चाहिए। : पेन-  कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों से पेन मांल लेते हैं लेकिन काम पूरा होने

सीहोर (गौतम शाह) नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सोपा

Image
सीहोर नगर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन सीहोर।(गौतम शाह) आज प्रदेश कांग्रेस सचिव राहुल यादव एवं कांग्रेसजनों ने सीहोर नगर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर की उपस्थिति में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि सीहोर शहर में भेदभाव पूर्ण नीति अपना कर अति पिछड़े व गरीब, दलित लोगों को कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा निशाना बनाकर उनका गरीबी रेखा का राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है, जो कि निंदनीय है। एक तरफ अपने आपको भाजपा सरकार गरीबों की सरकार कहती है। दूसरी तरफ अधिकारी अपनी हट धर्मिता के चलते गरिबों से सीहोर नगर के हजारों गरीब परिवारों को राशन कार्ड निरस्त कर उनके परिवारों से निवाला छीन लिया गया है और गरीब परिवार यहां-वहां तहसील कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। अविलंब गरीबी रेखा के अन्तर्गत गलत तरिके से मनमान ढंग से निरस्त किये गये गरीबी रेखा के राशन कार्ड बहाल किये जाये। सीवेज एवं अमृत योजना सीहोर के लिये वरदान न होकर अभिषाप बन गई है। सीवेज परियोजना व अमृत योजना सीहोर

सीहोर (गौतम शाह) अगर आपके पास पैसा नही रुकता तो अपनाए ये टिप्स

Image
सीहोर (गौतम शाह) अगरआपके हाथ में पैसा नहीं ठहरता या फिर घर के सदस्यों की बीमारी में पैसा खर्च होता है तो वास्तु में इसका समाधन है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों को सही करने से घर में सकारात्मक एनर्जी आने लगती है। वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से घर में वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करके आर्थिक स्थिति को सही किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार घर के साउथ वेस्ट कोने में एक भारी वजन की मेटल की कोई चीज रख दें। इससे धन के नए साधन बनते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि घर के नार्थ जोन में नीला रंग होना चाहिए। इस जोन में लाल रंग भूलकर भी न कराएं। यही नहीं घर के किचन और टॉयलेट आसपास नहीं होने चाहिए। धन आगमन के लिए ये बहुत जरूरी है कि किचन में डस्टबिन, झाड़ू, वॉशिंग मशीन और मिक्सर गाइंडर न रखें। किचन में इन चीजों के होने से पैसा घर से बाहर जाता है और करियर में सफलता के मौके भी कम हो जाते हैं। अपने घर की दरवाजे बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजे 2, 4, 6, 8 की संख्या में हों। यही नहीं घर का मुख्य दरवाजा अगर सिंगल, डबल औक ट्रिपल पोल्डर में होगा तो ये घर की आर्थिक स्थिति के लिए अच्

सीहोर (गौतम शाह) 26 जनवरी से पहले पूर्ण होंगे सीवेज योजना के कार्य अमिता जसपाल अरोरा

Image
सीहोर नगर में चल रहे सीवेज के कार्य 26 जनवरी तक सम्पूर्ण हो जायेगे ये कहना है नगर पालिका अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा का आज प्रेस के सामने पूरे विस्वास के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा ने ये दावा कर सीवेज के नाम चल रही राजनीति को विराम देने का प्रयास किया उन्हनो बताया कि सीवेज परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य सम्पूर्ण हो गया है बाकी का बचा हुआ कार्य तेज गति से चल रहा है ये परियोजना प्रधानमंत्री की महत्ती योजना है इस योजना में हमारी भूमिका सिर्फ देखरेख की है चूंकि योजना नगर पालिका सीमा में है इसलिए जनता की आशा हमारी ओर देखती है इस कारण हमारी जिम्मेदारी ओर बड जाती है नगर पालिका अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा ने इस अवसर पर बताया कि नगर की अधिकांश सड़को का कार्य चल रहा है कुछ सड़को का निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्भवता आने वाले महा में इस सीवेज योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कर सकते है इस योजना के दौरान कई सड़को का चौड़ीकरण भी किया गया योजना के सम्पूर्ण होने पर नगर की जनता को लाभ मिलेगा

सीहोर (गौतम शाह) नगर हित में जनता के सहयोग से आंदोलन करेंगे। रमेश सक्सेना

Image
सीहोर नगर वासियो के हित में अब सामने आएंगे रमेश सक्सेना सीहोर (गौतम शाह) नगर में चल रहे सीवेज कार्य को लेकर पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने आज प्रेस के सामने अपना विरोध प्रगट किया पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि नगर में जब से सीवेज परियोजना का कार्य आंकिता कन्स्ट्रक्शन कर रही है तभी से नगर की जनता परेशान हो रही है आंकिता के ठेकेदार  बिना किसी योजना के नगर में खुदाई का कार्य कर रही है और जिला प्रशसन सिर्फ दिखवे के लिए आंकिता को नोटिस दे कर जनता को गुमराह कर रहे है आंकिता के इस कार्य से नगर की जनता को दमे सास रोग और फेफड़ों की बीमारी हो रही है अगर प्रशासन ने 15 दिनों में हालात ठीक नही किये तो में जनता के साथ मिलकर आंदोलनव करुगा जिला प्रशासन को चाहिए कि व आंकिता के ठेकेदार को धारा 151 में बंद करे ये नोटिस देने का दिखावा करना बंद करे

सीहोर। (गौतम शाह) तिलक लगाने के फायदे क्यो लगाया जाता है शुभ कार्यो में तिलक

Image
सीहोर (गौतम शाह) तिलक लगाने की परंपरा कब से और कैसे शुरू हुई यह बताना थोड़ा कठिन है, लेकिन यह परंपरा भारत में प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। किसी आयोजन में आने वाले व्यक्ति का स्वागत-सत्कार तिलक लगाकर ही करते हैं। विवाहित स्त्री अपने मस्तक पर कुंकुम का तिलक धारण करती है। शादी-विवाह या किसी मांगलिक कार्य में बहन-बेटी या महिलाएं एक दूसरे का स्वागत हल्दी कुंकुम लगाकर करती है। पूजा और भक्ति का एक प्रमुख अंग तिलक है। भारतीय संस्कृति में पूजा-अर्चना, संस्कार विधि, मंगल कार्य, यात्रा गमन, शुभ कार्यों के प्रारंभ में माथे पर तिलक लगाकर उसे अक्षत से विभूषित किया जाता है। तिलक लगाने का स्थान: तिलक लगाने के 12 स्थान हैं। सिर, ललाट, कंठ, हृदय, दोनों बाहुं, बाहुमूल, नाभि, पीठ, दोनों बगल में, इस प्रकार बारह स्थानों पर तिलक करने का विधान है। मस्तक पर तिलक जहां लगाया जाता है वहां आत्मा अर्थात हम स्वयं स्थित होते हैं। तिलक मस्तक पर दोनों भौंहों के बीच नासिका के ऊपर प्रारंभिक स्थल पर लगाए जाते हैं जो हमारे चिंतन-मनन का भी स्थान है। यह स्थान चेतन-अवचेतन अवस्था में भी जागृत एवं सक्रिय रहता है, इसे आज

सीहोर (गौतम शाह) आफताब। बने वक्फ कमेटी के अध्यक्ष

Image
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्डं भोपाल द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री आफताब खान (लाला) वक्फ कमेटी जिला सीहोर के अध्यक्ष बनाये गये अध्यक्ष बनाये जाने पर मुस्लिम समाज एवं भाजपा नेताओं ने म.प्र.बक्फबोर्ड चैयरमेन का जताया आभार दी बधाई सीहोर। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा पिछले कई दिनों से सीहोर वक्फ कमेटी के गठन की प्रक्रिया चल रही थी एवं वर्तमान वक्फ कमेटी जिला सीहोर के अध्यक्ष श्री शमीम एहमद को जिला वक्फ मकेटी सीहोर अध्यक्ष पद से ततकाल प्रभाव से भंग करने उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेता श्री आफताब खान को वक्फ कमेटी जिला सीहोर के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। श्री आफताब खान की वक्फ कमेटी जिला सीहोर के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर पूरे सीहोर जिले के मुस्लिम समाज व वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। श्री आफताब खान के जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष बनने पर म.प्र. वक्फ कमेटी के चैयरमेन जनाब शोकत मोहम्मद खान साहब का आभार व्यक्त करते हुये। बधाई देने वालो में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला सहकारी बैंक चैयरमेन उषा सक्सेना, मार्कफेड अध्यक्ष रमाकांत भारगव, वन विकास निगम अध्यक्

सीहोर (गौतम शाह) रात 12 बजे मानते हो जन्मदिन तो हो जाये सावधान बुला रहे हो दुर्भाग्य

Image
   एक अजीब सी प्रथा इन दिनों चल पड़ी है वो है ..रात 12 बजे शुभकामनाएं देने और जन्मदिन मनाने की। लेकिन क्या आपको पता है भारतीय शास्त्र इसे गलत मानता है .. आज हम आपको यही  बताने जा रहे हैं कि वास्तव में ऐसा करने से कितना बड़ा अनिष्ट हो सकता है.. आजकल किसी का बर्थडे हो, शादी की सालगिरह हो या फिर कोई और अवसर क्यों ना हो, रात के बारह बजे केक काटना लेटेस्ट फैशन बन गया है। लोग इस बात को लेकर उत्साहित रहते हैं कि रात को बारह बजे केक काटना है या दोस्तों यारों का जन्मदिन रात के बारह बजे ही सेलिब्रेट करना है। लेकिन वास्तव में अंग्रेजी तिथि अनुसार बर्थडे या एनिवर्सरी मनाना किसी के लिए भी शुभ नहीं है। इसके पीछे कुछ ऐसे कारण है, जिनका सीधा संबंध हमारे शास्त्रों से हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपना जन्मदिन 12 बजे यानि निशीथ काल ( प्रेत काल) में मनाते हैं। । निशीथ काल रात्रि को वह समय है जो समान्यत: रात 12 बजे से रात 3 बजे की बीच होता है। आमजन इसे मध्यरात्रि या अर्ध रात्रि काल कहते हैं। शास्त्रनुसार यह समय अदृश्य शक्तियों, भूत व पिशाच का काल होता है। इस समय में यह शक्ति अत्यधिक रूप से प्र

सीहोर। हेलमेट फिर बना जीवन रक्षक

Image
सीहोर (गौतम शाह) वहान चालको के लिए हेलमेट कितना उपयोगी होता है यह बात अगर कस्बा निवासी मुकेश राय से पूछी जाय तो वो बताते है कि में रोज की भांति अपनी एक्टिवा से भोपाल जा रहा था ओर यातायात नियमो का पालन करते हुवे हेलमेट लगा रहा था जैसे ही सेकड़ाखेड़ी रॉड पर पहुचा पीछे से पिपलिया मीरा निवासी युवक अपनी बाइक से तेज रफ्तार टक्कर मार दी जिससे में सिर के बल गिर गया पर हेलमेट होने से मुझे चोट नही आई अगर हेलमेट नही होता मेरे सिर में गंभीर चोट जरूर आती इस मौके पर मुकेश राय सभी बाइक चालको से हेलमेट का इस्तेमाल करने का अनुरोध भी करते है

सीहोर। बंधक बनाकर लुटा 25 तोले सोना

Image
सीहोर(गौतम शाह) शहर के आरऐके कॉलेज परिसर स्थित सरकारी आवास में प्रोफेसर अशोक राव की पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लुटेरों ने 25 तोले सोने के जेवर लूट लिए बदमाशो ने प्रोफेसर अशोक राव टिकले के कालेज केम्पस स्थित निवास पर धावा बोला प्रोफेसर टिकले सेमिनार में भाग लेने हैदराबाद गए थे बदमाश घर की खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे ओर प्रोफेसर राव की पत्नी माला टिकले को बंधक बनाकर अलमारी में रखे 25 तोले सोने के जेवर लेकर फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शरू कर दी