Posts

Showing posts from December, 2018

सीहोर (गौतम शाह) लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार ने कसी कमर

कांग्रेस सरकार बनते ही बनने लगे समीकरण लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाना रहेगी चुनौती सीहोर। मध्यप्रदेश की राजनीति का प्रत्यक्ष केन्द्र बिंदू माना जाने वाला सीहोर सत्ता परिवर्तन के बाद राजनैतिक ताकत में इन दिनों काफी कमी महसूस कर रहा है। विगत लंबे समय से जिले को जहां मुख्यमंत्री सहित एक दर्जन से अधिक राज्यमंत्री स्तर अथवा निगम मंडल स्तर पर बड़ी राजनैतिक शक्ति प्राप्त थी, वहीं अब नई सरकार आने के बाद कांग्रेस में हलचल तेज है क्योंकि भाजपा के गढ़ के रूप में उभरे सीहोर जिले में भाजपा ने पूरी ताकत झोकी थी, जिसके सकारात्मक परिणाम भी पक्ष में आए और इस विधानसभा चुनाव में चारों सीटें भाजपा ने जीत ली। राजनीति के राज आमतौर पर लोगों की समझ में नहीं आते, लेकिन राजनीति के उतर-चढ़ाव देखने ओर सुनने में सत्ताधारी ओर विपक्षी दलों के नेताओं की राजनैतिक ताकत ओर दबदबे को सामने ला देते है। विधानसभा चुनाव तो हो गया, लेकिन अब सबकी निगाहे लोकसभा 2019 पर टिक गई है, भाजपा जहां जिले में चारों सीटें जितने पर उत्साहित है, वहीं प्रदेश में सत्ता से भाजपा ने हाथ धो लिए। जिसकी उदासी भी भाजपा खेमे में साफ नजर आ

सीहोर (गौतम शाह) जैन समाज का वैभव नगर की प्रथम जैन साध्वी प्रिया गोलेछा उर्फ प्रप्ति पूर्णा श्रीजी का प्रथम आगमन पर जैन समाज करेगा भव्य आगवानी

Image
सीहोर जैन समाज का वैभव 4 साल बाद नगर आगमन होगा प्रप्ति पूर्णा श्री जी महाराज का 18 जानवरी 14 को नगर की प्रिया गोलेछा ने जैन साध्वी बनकर नगर की शोभा बढाई थी 4 साल बाद नगर आगमन पर जैन सामाज करेगा भव्य आगमानी सीहोर (गौतम शाह) नगर के इतिहास में पहली जैन साध्वी के रूप में प्राप्ति पूर्णा श्रीजी का नाम सुनहरे अक्षरो में आज भी अंकित है 18 जनवरी 14 का वो अविस्मरणीय दिवस जब मंडी निवासी प्रिया गोलेछा ने साध्वी रूप धारणकर भगवान महावीर के दिखाए मार्ग पर चलना स्वीकार किया 20 दिसंबर को प्रिया गोलेछा जिसका साध्वी उपरांत नाम प्रप्ति पूर्णा श्रीजी महाराज रखा गया का 4 साल बाद नगर आगमन होगा इस अवसर पर शेवताम्बर जैन समाज सहित नगर के कई सामाजिक संगठनों द्वरा भव्य आगवानी की जाएगी मंडी निवासी राजेश गोलेछा की 4 संतानों में से दूसरे नंबर की प्रिया गोलेछा का मन बचपन से ही धार्मिक था जैसे जैसे उम्र बढ़ती गई वैसे वैसे धर्म के प्रति झुकाव भी बढ़ता गया सागर समुदाय की साध्वी श्री अमित गुणा श्रीजी व लब्धि पूर्णा श्री जी के सानिध्य में आने के बाद प्रप्ति पूर्णा श्रीजी ने भगवान महावीर के पथ पर चलने का मन बनाया और जैन