Posts

Showing posts from June, 2018

सीहोर (गौतम शाह) टेंट व्यवसायी ने नपाउपाध्यक्ष के पति पर लगये कमीशन ख़ोरी के आरोप

Image
टेंट व्यवसाई ने लगाया नपा उपाध्यक्ष पति पर कमीशन मांगने का आरोप सीहोर (गौतम शाह) टेंट व्यवसायी अजय सोनी ने कलेक्टर से शिकायत कर बताया है कि सांसद प्रतिनिधि व नपा उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार के पति सुशील ताम्रनकार उनसे कमीशन मांगते है। पैसे नही देबे पर वह शिकायत कर उनका भुगतान रूकवा देते है। श्री सोनी ने मांग की है कि ताम्रकार पर अड़ीबाजी ओर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। दअसल नगर पालिका में इस समय गुटबाजी चरम सीमा पर है यू तो कहने को नपा भाजपा की है और भाजपा अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा 10 हजार से अधिक वोटों से जीती है और अधिकतर पार्षद भी भाजपा के है या भाजपा समर्पित है पर वर्चस्व की लडाई इस कदर हावी है कि कोई भी किसी हालात में झुकने को तैयार नही है अनुशाषित कहि जाने वाली भाजपा की अगर कहि दुर्गति देखना हो तो सीहोर नपा आकर देखे आज नगर के टेंट व्यवसाई अजय सोनी जो किसी भी कार्यक्रम के लिए नपा को टेंट उपलब्ध कराते थे का बिल पास कराने के लिए नपा उपा अध्यक्ष राखी ताम्रकार के पति एव शाशकीय कालेज में सांसद प्रतिनिधि सुशील ताम्रकार पर 50% कमीशन मांगने व मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप

सीहोर (गौतम शाह) वनकर्मियो का अनोखा प्रदर्शन पेड़ पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन

Image
सीहोर (गौतम शाह) वनकर्मियो की हड़ताल का 12 वा दिन पेड़ पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन वनकर्मियो की हड़ताल को आज 12 दिन हो गए इन 12 दिनों में वनकर्मी विभिन तरीके से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खीचने का प्रयास कर रहे है नगर सरकार वनकर्मियो के प्रति उदासीन रवैया किये हुवे है वनकर्मियो की हड़ताल के चलते वनों की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है आज वनकर्मियो ने पेड़ पर चढ़कर अनोखे रूप से विरोध प्रदर्शन किया वनकर्मियो कि प्रमुख मांगो में नियमितीकरण ओर वेतन वर्द्धि है

सीहोर(गौतम शाह) वनकर्मी हड़ताल पर भगवान भरोसे वनों की सुरक्षा

Image
10 दिनों से वनकर्मी हड़ताल पर,भगवान भरोसे वनों की सुरक्षा सीहोर। जिले के वनकर्मी बीते दस दिनों से हड़ताल पर चल रहे है। आंदोलन कारी कर्मचारियो के अनुसार अपनी 19 सूत्रीय माँगो को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियो की इस हड़ताल के कारण वनों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। वन्य जीवों के शिकारी ओर लकड़ी तस्कर इस हड़ताल का पूरा फायदा उठा रहे है। अपनी इस हड़ताल में कर्मचारियो ने शनिवार को वन विभाग के काष्ठगार में ताला बंदी कर जोरदार नारेबाजी की। बीते दस दिनों से हड़ताली कर्मचारी अलग अलग तरीको से विरोध प्रदर्शन कर रहे है, कर्मचारी भीख मांगे,शमसान में प्रदर्शन सहित कई तरीकों से विरोध जता चुके है। आंदोलित कर्मचारियो की माने तो जल्द मांगे नही माने गई तो आंदोलन और तीव्र रूप में किया जाएगा।