सीहोर(गौतम शाह) वनकर्मी हड़ताल पर भगवान भरोसे वनों की सुरक्षा

10 दिनों से वनकर्मी हड़ताल पर,भगवान भरोसे वनों की सुरक्षा सीहोर। जिले के वनकर्मी बीते दस दिनों से हड़ताल पर चल रहे है। आंदोलन कारी कर्मचारियो के अनुसार अपनी 19 सूत्रीय माँगो को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियो की इस हड़ताल के कारण वनों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। वन्य जीवों के शिकारी ओर लकड़ी तस्कर इस हड़ताल का पूरा फायदा उठा रहे है। अपनी इस हड़ताल में कर्मचारियो ने शनिवार को वन विभाग के काष्ठगार में ताला बंदी कर जोरदार नारेबाजी की। बीते दस दिनों से हड़ताली कर्मचारी अलग अलग तरीको से विरोध प्रदर्शन कर रहे है, कर्मचारी भीख मांगे,शमसान में प्रदर्शन सहित कई तरीकों से विरोध जता चुके है। आंदोलित कर्मचारियो की माने तो जल्द मांगे नही माने गई तो आंदोलन और तीव्र रूप में किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर (गौतम शाह ) पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में नगर के पत्रकार उतरे सड़को पर

सीहोर (गौतम शाह ) हाथी पर सवार होकर आएगी देवी ,भक्तो की सभी मनोकामना होगी पूरी - प. गणेश शर्मा