सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर - अहमदपुर हत्या एवं बलात्कार मामले को लेकर गौर कुर्मी समाज द्वारा प्रेस वार्ता

अपराधियों को बचाने की कोशिश  
हम निष्पक्ष जांच के लिए तैयार है गौर कुर्मी समाज*

सीहोर के अहमदपुर का रेप, हत्या वाला मामला थामने का नाम नहीं ले रहा है राजपूत समाज के कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद आज पीड़िता के पक्ष में गौर कुर्मी समाज के चार जिलों के पद अधिकारियों सहित गौर समाज के लोगो द्वारा सीहोर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा गौर समाज एक सुलझा ओर कृषि करने बाला समाज है जो सभी समाजों में शत भाव से रहता है लेकिन हमारे समाज की बेटी के साथ जो अपराध घटित हुआ है उसको लेकर पूरा गौर समाज सजक है ओर राजपूत समाज द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देकर अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है 
हमें भारतीय कानून व्यवस्था पूरा भरोसा है राजपूत समाज जो निष्पक्ष जाँच की मांग कर रहा है हम उसका समर्थन करते है लेकिन उन के द्वारा मीडिया में एक झूठी बात फैलाई जा रही है की लड़की के पिता द्वारा उसका मारा पीटा गया और उसने जहर खुद खाया ये बात बिल्कुल निराधार है  , गौर कुर्मी समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि ये सीधे सीधे अपहरण कर बलात्कार एवं हत्या का मामला है 
समाज की पीड़ित बिटिया के परिवार के लिए गलत एवं झूठी बातें बोल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है 
 इस मामले में  प्रत्येक दिन नए नए बयान आने से मामला पूरे जिले में सुर्खियों में बना हुआ है

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान

सीहोर (गौतम शाह ) पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में नगर के पत्रकार उतरे सड़को पर