Posts

Showing posts from August, 2019

सीहोर (गौतम शाह) व्हाटसप ग्रुप बना जनता की आवाज खस्ताहाल सड़को से नाराज ग्रुप के सदस्य सड़को पर उतरे

Image
सीहोर(गौतम शाह) व्हाटसप ग्रुप की अनोखी पहल व्हाटसप ग्रुप बना जनता की आवाज नगर के सर्वाधिक लोकप्रिय व्हाटसप ग्रुप उंगली ग्रुप के सदस्यों ने सार्थक पहल करते हुवे शहर की खस्ताहाल सड़को को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशाशन को आगाह किया कि 5 दिन में लिसा टाकीज से लेकर भोपाल नाक तक को रोड जो नगर की मुख्य सड़क है कि मरम्मत या नवीनीकरण कर नागरिकों को राहत दे अन्यथा 5 दिन बाद ग्रुप के सदस्य कोतवाली चोरहे पर धरना प्रदर्शन करेंगे गौरतलब है कि शहर में हुई भारी बारिश के चलते नगर की सभी प्रमुख सड़के खस्ताहाल अवस्था मे है इन खस्ताहाल सड़को पर आय दिन आम नागरिक दुर्घटना के शिकार होते है जब नगर पालिका ओर जिला प्रशाशन सहित शहर के नेताओ ने इस ओर ध्यान नही दिया तो व्हाटसप ग्रुप जिसका नाम उंगली ग्रुप है के सदस्यों ने जनहित के इस कार्य को करने की दिशा में अपना पहला ओर सार्थक प्रयास आज शरू किया कोतवाली चोरहे पर ग्रुप के सदस्य एकत्रित हुवे ओर जुलूस के माध्यम से कैलेक्ट्रेड गए और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा
Image
सीहोर (गौतम शाह) केंद्र सरकार कश्मीर तो चाहती है कश्मीरियों को नही --दिग्विजय सिंह सीहोर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज सीहोर बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुचे गौरतलब है कि विगत दिनों नगर में तेज बारिश के चलते नगर की दर्जनों कालोनियों में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे इन्ही बाढ़ पंडितों के हालचाल जानने आज दिग्विजय सिंह नगर के आये थे इंग्लिशपुरा रानी मोहल्ला जमशेद नगर सहित मंडी में दिग्विजय सिंह बाढ़ प्रभावितों से मिले और बाढ़ से होने वाले नुकसान ओर प्रभावितों को मिलने वाली राहत सामग्री की जानकारी भी ली रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कश्मीर में तकरीबन 20 हजार अतिरिक्त सैनिक भेजना इस बात का संकेत है कि कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है केंद्र में बैठी सरकार पर मुझे बिल्कुल भरोसा नही है ये लोग कश्मीर तो चाहते है लेकिन कश्मीरियों को नही चाहते है ट्रिपल तलाक पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश मे बेरोजगारी हिंसा बड़ रही है उसकी किसी को चिंता नही है बस ट्रिपल तलाक की चिंता है जबकि पूरे देश मे ट्रिपल तलाक से प्रभावित महिलाओं