सीहोर (गौतम शाह) भूलकर भी ये तीन वस्तु नही मांगनी चाहिए किसी से


 सीहोर (गौतम शाह)
हर इंसान के अंदर अपनी ऊर्जा होती है। जो आस-पास रहने वाली और उपयोग की जाने वाली चीजों को प्रभावित करती है। कई बार दूसरों की इन चीजों के उपयोग से हमारे जीवन  में संकट आ सकता है। इसलिए आज जानते हैं कि दूसरों की किन चीजों का कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हम जिन चीजों का रोजाना इस्तेमाल करते हैं उन सभी चीजों में पॉजीटिव और नेगेटिव एनर्जी होती है और जो इन चीजों का मांगकर ले जाता है उन्हें ये एनर्जी मिलनी शुरू हो जाती है। कई बार कुंडली में ग्रह महादशा के दौरान इनका असर विपरित पड़ता है जिससे हमें जीवन में बहुत सारी परेशानियां होती है। इसलिए इंसान को कभी भी दूसरों से ये चीजें कभी नहीं मांगनी चाहिए-
: घड़ी – हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी इंसान के जीवन में पॉजीटिव-नेगेटिव एनर्जी प्रभाव डालती है। ऐसे में दूसरों से घड़ी मांगकर पहनने वाले इंसान के जीवन में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है और इससे उसको जीवन में असफलता और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए कभी भी दूसरों से घड़ी मांगकर नहीं पहनना चाहिए।
: पेन-  कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों से पेन मांल लेते हैं लेकिन काम पूरा होने के बाद हम उसे लौटाना भूल जाते हैं। ऐसे में उस पेन की एनर्जी उस व्यक्ति के लिए अशुभ साबित हो सकती है। यह आर्थिक परेशानी और अपमान का कारण बन सकती है। इसलिए कभी भी दूसरों से पेन नहीं मांगना चाहिए। यदि ज्यादा जरूरत हो तो काम के बाद तुरंत वापस दे देना चाहिए।
 रुमाल- किसी व्यक्ति से रुमाल मांगकर इस्तेमाल करना उन दोनों के बीच में लड़ाई का कारण बन सकता है। दूसरों का रुमाल मांगकर इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को पैसों की तंगी से जूझना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में पैसों का नुकसान का सामना करना पड़ता है।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान

सीहोर (गौतम शाह ) पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में नगर के पत्रकार उतरे सड़को पर