सीहोर (गौतम शाह) लोकतंत्र के लिए हिन्दुओ का बहुसंख्यक होना जरूरी है दत्तात्रेय

सीहोर (गौतम शाह)
लोकतंत्र के लिए हिन्दुओं का बहुसंख्यक होना है जरूरी
हिन्दू लड़कियों और आदिवासियों का धर्मांतरण रोकना होगा  - दत्तात्रेय
राष्ट्रीय पर्वो पर झंडा लगाने से भारत विश्वगुरू नहीं बनेगा

 सीहोर। देश में लोकतंत्र के लिए हिन्दूओं का बहुसंख्यक होना जरूरी है,हिन्दू समाज को  छूआछूत मिटाकर समरसता लानी होगी,जातियों के नाम पर हिन्दूओं  का विखंडन रोक कर संगठित होना होगा। तब हीं हिन्दू लड़कियों और आदिवासियों का धर्मातंरण  रोका जा सकता है। संगठित होने का क्रम घर से शुरू करना होगा,शुसभ्य समाज से हीं मजबूत राष्ट्र का निर्माण होना संभव है, हमें चुनौती स्वीकार करनी होगी, देश के युवा को भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं है युवा हिन्दू शक्ति बल को हनुमान जी की तरह भूल गया है, हिन्दू और राष्ट्रहित में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जाममंंथ की तरह बीते ९० सालों से जनसंख्या शक्तिबल याद दिला रहा है जिस के लिए संघ के कार्यकर्ता एक लाख ५० हजार तरह के सेवाकार्य कर रहे है, उक्त विचार सोमवार को हिन्दू समागम कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने प्रकट किए।

आवासीय खेलकूद मैदान पर आयोजित प्रकट कार्यक्रम में श्री होसबले ने कहा की संघ की चर्चा विभिन्न विषयों में देश और दुनिया में होती है,संघ निरंतर हिन्दू समाज को संगठित कर रहा है, संघ का स्वयं सेवक अपने सेवाकार्यो से समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित करता है, सेवा कार्य और देशहित के लिए समाज को भी स्वयं सेवक को प्रोत्साहन करना चाहिए, संघ पर विरोधी शक्तियां टीका टिप्पणी भी करती है, कार्यकर्ता संभाव से इस विरोध का सामना करता है, संघ के कार्य में अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की जाती है इस के बाद भी हम भागे नहीं है संघ कार्य ९० सालों से निरंतर जारी है, संघ राष्ट्रीय के लिए व्यक्ति निर्माण का कार्य करता  है, उन्होने कहा की भारत की संस्कृति अमेरिका तक पहुंच चुकी है,अब अमेरिका में भी सूर्य नमस्कार किया जा रहा है, लेकिन केवल १५ अगस्त और २६ जनवरी को झंडा लगाने से हीं देश सुरक्षित नहीं होगा, हम को मिलकर रहना होगा, हिन्दू धर्म के नीचे देश में अनेक संप्रादायों का उदगम हुआ सभी ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता दिखते है सभी शांति सदभावना का संदेश देते है,कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत को एक मानते है, इतिहास में दर्ज है की हिन्दू अफ्रीका गए, यूरोप गए, दुनिया के देशो में पहुंचे वह पर कब्जा नहीं किया वह की संस्कृति को आत्मशात किया अपनी भारतीय संस्कृति को भी बनाए रखा हम मिल कर देश को सुरक्षित रख सकते है  श्री होसबले ने समाज में समरसता लाने और देश के लिए जीने का संदेश दिया। मंच पर प्रांत संघचालक सतीश पिंपलीकर राजगढ़ सहकार्यवाह लक्ष्मीनाराण चौहान भी मौजूद थे।

बीेते दिनों से शेरपुर स्थित मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रांत खंड टोली शिविर का समापन किया गया। शहर में प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकाला गया आवासीय मैदान पर प्रकट कार्यक्रम और हिन्दू संगम कार्यकम आयोजित किया गया। स्वयं सेवकों ने ध्वज प्रणाम  के अपरांत आत्मरक्षा और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सेवक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर गुरु गोरखनाथ इंटरनेशनल इकाई का गठन

सीहोर (गौतम शाह ) दबंगो का कहर - घर पर लगाया ताला - पुलिस ने तोड़ा ताला

सीहोर (गौतम शाह ) केंसर से डरे नही हमारे साथ मिलकर लड़े , जवाहर केंसर हॉस्पिटल की ओपीडी सेवा का शुभारंभ