सीहोर (गौतम शाह) आजदी की पहली सौगात जिला अस्पताल होगा जमींदोज

जमीदोज की जाएगी आजादी की पहली सौगात
देश के पहले प्रधान मंत्री ने दी थी सौगात
सीहोर (गौतम शाह) शहर का इतिहास हमेशा से समृद्ध रहा है। सीहोर शहर को आजादी के बाद तत्कालीन केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जो पहली सौगात दी गई थी वह अब कुछ ही दिन की मेहमान रह गई है। हम बात कर रहे है जिला चिकित्सालय के पुराने भवन की। जिला अस्पताल भवन का निर्माण   कार्य का शुभारंभ 1 जून 1954 को तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा किया गया था। यह पहला और आखिर मौका था जब प नेहरू सीहोर आए थे। बीते 63 सालों से जिला चिकित्सालय भवन लाखो लोगो की खुशी और गम का गवाह रहा है। अब जबकि नया नवेला ट्रामा सेंटर भवन बनकर काम करने लगा है तो इस भवन को गुजरा हुआ करार दे दिया गया है। लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की माने तो जल्द ही इस भवन को जमीदोज कर दिया जाएगा। इस भवन के साथ ही शहर के इतिहास से जुड़ा एक अध्याय भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान

सीहोर (गौतम शाह ) पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में नगर के पत्रकार उतरे सड़को पर