सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान



सीहोर
विवाद सुलझाने गये पुलिस जवानों पर आरोपियों ने किया हमला ...हमले में एस आई गंभीर रूप से घायल , जवानों ने भागकर बचाई जान...

सीहोर  -  इछावर थाना अंतर्गत आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें घर में तोड़फोड़ कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया । जिसमें एक एसआई  गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि  अन्य जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल एस आई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उक्त आरोपियों ने फरियादी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। 

मामला महिला के कोर्ट मैरीज का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव खेरी निवासी कमलेश ने पिछले दिनों गांव गेरूखान थानाबिलकिसगंज की एक महिला से कोर्ट मैरीज कर उसे अपने गांव खेरी ले आया था। इस मामले की जानकारी जब महिला के परिजनों को लगी तो वह शनिवार की रात 11 बजे  गांव खेरी पहुंचे। इसी दौरान मामले की भनक लगते ही युवक और उसके परिजन डरकर घर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने घर को सूना  देखकर उसमें तोड़कर करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस पर एस आई रामनारायण धुर्वे दो आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे । इसी दौरान आरोपीयो  ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें एस आई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। 


Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर(गौतम शाह ) सुदामा ओर कृष्ण का मिलन , 600 किलोमीटर दूर से आये भक्त की भक्ति देख पंडित प्रदीप मिश्रा हुवे भावविभोर