सीहोर (गौतम शाह) किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन सोपा

सीहोर (गौतम शाह)
किसानो की समस्याओं को लेकर समाज वादी पार्टी ने सौपां ज्ञापन
सीहोर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल यादव के नेत्तर्व मे कार्यक्रताओं ने किसानो की समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर श्री कैदार सिंह को ज्ञापन सौपां ।

 ज्ञापन मे कहा गया है आज किसान परेशान है भांवतर योजना के नाम पर किसानो से लूट की जारही है। किसान आत्महत्या कर रहे है। मप्र सरकार मात्र घोषणाए कर रही है। किसानो को कोई लाभ नही मिल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन प्रदेश भर मे किसान आत्म हत्या कर रहे है। वही भारतीय जनता पार्टी के नेता किसानो को राहत देने की जगह गलत बयान बाजी कर रहे है। मुरैना के सांसद द्वारा बयाना दिया गया है कि किसानो के धरने से क्या होगा। किसानो के साथ खुली लूट  की जारही है सरकार मौन है। मप्र का कर्मचारी परेशान है जितनी भी सरकार के द्वारा घोषणाए की गई है वो आज तक पूरी नही हुई है इस और सरकार ने ध्यान नही दिया तो अगामी दिनो मे समाजवादी पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो मे सुनिल यादव, नरेन्द्र सिंह, पवन यादव, कमलेश, जितेन्द्र, रामबाबू मालविय, पन्नालाल,जयराम, युसुफ खान,राकेश मेवाड़ा,जावेद ,चन्दर, इन्द्रजीत,भोजराज, सुरेश मेवाड़ा राकेश मंडलोई,प्रितम मेवाड़ा,लखन मेवाड़ा, सहित कई कार्यक्रता मोजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर(गौतम शाह ) सुदामा ओर कृष्ण का मिलन , 600 किलोमीटर दूर से आये भक्त की भक्ति देख पंडित प्रदीप मिश्रा हुवे भावविभोर

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान