सीहोर (गौतम शाह ) आतंकवादियों से लड़ते शाहिद हुवा सीहोर का लाल

सीहोर (गौतम शाह)
नसरुल्लागंज। रविवार  को सुबह जम्मू कश्मीर के  पुलवामा के  अवंतीपुरा  सेक्टर  के  लेथपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले में जिले की नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम भिलाई का एक जवान ईकाराम सामले शहीद हो गया। पुलवामा सेक्टर में यह हमला शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 2:00 बजे के लगभग हुआ था और इस घटना में सेना के 3 जवान शहीद हुए जिसमें से एक जवान मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की तहसील नसरुल्लागंज के ग्राम भिलाई का है इस बात की सूचना जैसे ही शहीद के पिता को लगी तो पूरे ग्राम में सन्नाटे का माहौल निर्मित हो गया इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शहीद जवान का विवाह 2 माह पूर्व ही हुआ था और वह एक माह की लंबी छुट्टी लेकर आया था डेढ माह पूर्व ही वह  वापस लौटा था जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही तहसील के अधिकारी ग्राम में पहुंचे और शहीद के पिता व परिवार वालों को ढंढास बंधाया।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर(गौतम शाह ) सुदामा ओर कृष्ण का मिलन , 600 किलोमीटर दूर से आये भक्त की भक्ति देख पंडित प्रदीप मिश्रा हुवे भावविभोर

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान