सीहोर (गौतम शाह) नाखून देखकर जाने व्यक्ति का स्वभाव व भाग्य

सीहोर (गौतम शाह)
शरीर का हर अंग हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। किसी अंग में दिक्कत आने पर हमारे स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। कहा जाता है नाखून हमारे शरीर की डेडसेल्स यानी मरी हुई कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। इसलिए नाखून काटते समय दर्द नहीं होता है। नाखून भले ही डेड सेल से बने हों लेकिन ये हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति के नाखून देखकर उसके स्वभाव को जान सकते हैं। साथ ही नाखुनों पर बनने वाले निशान भी उस व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी मिल सकती है। आइए जानते है नाखून से जुड़ी कुछ खास बातें –
 पहली उंगली के नाखून पर सफेद दाग अच्छा माना जाता है। यह प्यार में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है। जिनकी उंगली के नाखून पर ऐसा निशान होता है उनको पैसा व सम्मान दोनों मिलते हैं। अंगूठे के नाखून पर अस्थायी सफेद दाग हो तो आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। जिनकी छोटी उंगली के नाखून पर छोटा दाग हो तो उन लोगों को धन लाभ और सफलता मिलने का संकेत होता है।
 जिन लोगों के नाखून चौड़ाई से अधिक लंबे हों तो उनको निरंतर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत उन्नति करते हैं। जिन लोगों के नाखून कठोर होते हैं वह स्वभाव से झगड़ालु माने जाते हैं। वे जो भी करने की ठान लेते हैं उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं। छोटे और पीले नाखून वाले लोगों को मक्कार स्वभाव को माना जाता है। जबकि गोलाकर नाखून वाले व्यक्तियों को मजबूत विचारों और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता वाले माने जाते हैं।
:टेढ़े नाखून वाले लोगों की मानसिक स्थिति अचानक हिंसक हो जाती है। ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं वे अच्छे स्वभाव के नहीं होते हैं, ऐसे व्यक्ति स्वार्थी होते हैं। ये अपने मतलब का पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान

सीहोर (गौतम शाह ) पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में नगर के पत्रकार उतरे सड़को पर