Posts

Showing posts from November, 2022

सीहोर (गौतम शाह ) महिलाओं को ऑटो में लिफ्ट देकर जेवर चुराने वाली गैंग को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

Image
सीहोर  महिलाओ के गले से सोने के जेवर चुराने वाली आटो रिक्शा गैंग पुलिस गिरफ्त में 31 अक्टूबर को बडियाखेडी सीहोर निवासी आवेदिका  रोजना की तरह जब सुबह आँफिस जाने के लिए पैदल घर से निकली तो नदी चौराहे के पास एक आटो वाले ने उनसे अपने आटो में बैठने के लिए कहा कि आगे तक छोड देते है, आटो में पहले से दो महिलाए बैठी हुई थी। आटो वाले ने थोडी दूर जाकर आवेदिका को आटो से उतार दिया और उन दो महिलाओ सहित आटो लेकर बस स्टेंड की तरफ चला गया। आटो से उतरने के बाद आवेदिका के गले से उनका सोने का मंगलसूत्र गायब था। कुछ दिन बाद ठीक इसी प्रकार 08 नवंबर को इंगलिशपुरा निवासी एक अन्य महिला जब अपने घर से पैदल जैन मंदिर जा रही थी तो रास्ते में उन्है भी एक आटो वाले ने आगे छोड देने का कहकर अपने आटो में बैठा लिया जिसमें भी दो महिलाएँ पहले से बैठी हुई थी, जब आटो वाले ने  थोडी दूर जाकर आटो से उतारा तो उनके गले से भी उनकी सोने की चेन गायब हो चुकी थी। दोनो ही महिलाओ ने आटो का नंबर या कोई और ऐसी जानकारी जिससे पुलिस को अपराधियो तक पहुंचने में आसानी हो नही बताई थी।  *यह दोनो मामले  पुलिस के संज्ञान में...

सीहोर (गौतम शाह ) नगर गौरव दिवस 5 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाएगा

Image
सीहोर गौरव दिवस के पाँच दिवसीय कार्यक्रम 25 नवंबर से प्रारंभ  पाँच दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी आयोजित सीहोर  गौरव दिवस की मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर नगर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सीहोर नगर में पाँच दिवस अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पाँच दिवसों में सांस्कृतिक, खेल, मैराथन, रैली, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सीहोर नगर के गौरव दिवस के दिन 29 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे 25 नवंबर को होंगे यह कार्यक्रम सीहोर गौरव दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को प्रातः 10 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फैरी आवासीय खेलकूद विद्यालय से प्रारंभ होगी। जिसमें एक हजार से अधिक एनसीसी, एनएसएस, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 से 3 बजे तक सीहोर जिले पर विशेष विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम 4 बजे से सफाई कर्मियों की संगोष्ठी टाउन हॉल में आयोजित की जा...

सीहोर - सलकनपुर माता मंदिर में हुई चोरी पर काँगेस प्रतिनिधि मंडल में उठाये सवाल, दिया राज्यपाल को ज्ञापन

Image
सीहोर सलकनपुर मंदिर में चोरी एवं अनियमितताओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया* सीहोर - प्रसिद्ध श्री देवी जी मंदिर सलकनपुर  में विगत दिनों हुई चोरी एवं अनियमितताओं को लेकर  नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की ओर से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में महामहिम राज्यपाल को  ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई कि विगत दिनों श्री देवी मंदिर सलकनपुर में करोड़ों करोड़ की चोरी मे मंदिर प्रबंधन में घोर अनियमितता और लापरवाही के कारण धार्मिक श्रद्धालुओं में बहुत रोष है मंदिर समिति प्रबंधन द्वारा चढ़ावा का सोना चांदी एवं दान पेटीयों को खोलकर दान राशि की गणना कर बैंक में जमा ना करना और कई दिनों तक बोरियों में रखना घोर लापरवाही एवं अनियमितता है  दान पेटी में प्राप्त दान को खोलने के बाद CCTV की निगरानी में तत्काल बाद गणना कर तत्काल जमा करने हेतु व्यवस्था बनाई जावे जिसमें समिति की ओर से पेटी संग्रह अधिकारी,समिति का एक जिम्मेदार कर्मचारी एवं गार्ड के साथ बैंक को कर्मचारी गणों द्वारा राशि ले जाने की व्यवस्था बनाई जावे ताकि इस तरह की अनियमितताएं ना हो।  मंदिर समिति ...

सीहोर - विधायक सुदेश के जन्मदिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन

Image
कवि सम्मेलन: किसी ने हंसा कर तो किसी ने बलिदान की गाथा सुना कर ला दिए आंखों में आंसू - यूं तो तुम्हारे इश्क पर ये जान भी कुर्बान है, पर इस मादरे वतन पर इश्क भी कुर्बान है सीहोर। गुरुवार की देर रात शहर के लीसा टाकिज ग्राउंड में आयोजित हुए कवि सम्मेलन में देश भर के ख्यात कवियों, शायरों और कामेडियन ने प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन की शुरुआत में हास्य रस के कवियों ने लोगों को इतना हंसाया कि उनकी आंखों से आंसू आ गए। लोगों ने जम कर ठहाके लगाए और खूब वाह... वाह... और वंस मोर कह कर कवियों का उत्साह बढ़ाया। हास्य रस से लोट-पोट हुए श्रोताओं में श्रंगार के गीत, गजल और कविताएं सुनकर ठहराव आ गया। वहीं अंत में वीर रस के कवि ने आयोजन स्थल का माहौल बदल दिया। आयोजन स्थल पर मौजूद हर एक के रौंगटे खड़े कर दिए। कवि सम्मेलन की शुरुआत में हास्य के कवियों ने लोगों की आंखों में आंसु ला दिए थे तो वहीं अंत में विनित चौहान की कविता शहीद की अंतिम चिठ्ठी ने लोगों को भाव विभोर कर दिया और कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए।  सीहोर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय के जन्मदिन के अवसर ...