सीहोर (गौतम शाह ) वर्ष 24 से ज्यादा परिवर्तन शील होगा वर्ष 2025 - पंडित गणेश शर्मा
वर्ष 2024 से, ज्यादा परिवर्तनकारी होगा वर्ष 2025 ,,,, पंडित गणेश शर्मा । चार बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन।।।,।।। वर्ष 2025 में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। यथाक्रम- 29 मार्च को शनि काज्यादा गोचर मीन में, 14 मई को बृहस्पति का गोचर मिथुन मे और 18 मई को राहु एवं केतु गोचर कुंभ और सिंह में होगा। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि देश और दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है वर्ष 2024 से ज्यादा खतरनाक रहेगा वर्ष 2025। विक्रम संवत 2082 से नया वर्ष शुरू होगा। यह नया वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार भारत की कुंडली में मंगल का प्रभाव रहेगा। मंगल दूसरे घर में बैठा है। भारत की कुंडली के तीसरे भाव में पांच ग्रहों का गोचर होगा। यह विश्लेषण भारत की कुंडली पर आधारित नहीं है। यह चार बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन पर आधारित है। विश्व में रहेगा अशांति का माहौल।,।।।।29 मार्च 2025 को जब शनि ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा तब देश और दुनिया में हम बड़े बदलाव को देखेंगे। मीन राशि और 12वां भाव गुरु का ...