सीहोर (गौतम शाह ) हाथी पर सवार होकर आएगी देवी ,भक्तो की सभी मनोकामना होगी पूरी - प. गणेश शर्मा
सीहोर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने हाथी पर सवार आवेगी मां अम्बे चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। सनातन शास्त्रों में जगत की देवी मां दुर्गा की महिमा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है। मां अपने भक्तों के सभी दुख हर लेती हैं। साथ ही उनकी कृपा से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। अतः 30 मार्च को घटस्थापना है। इस दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। *घटस्थापना समय* वैदिक गणना अनुसार, 30 मार्च को घटस्थापना प्रातः काल (...