Posts

सीहोर - नवकार मंत्रं का जाप कर असहाय ओर व्रद्ध आश्रम जाकर भोजन वितरित किया

Image
*आचार्य सम्राट डॉ. शिव मुनिजी मा.सा. के दिक्षा स्वर्ण जयन्ती  वर्ष के उपलक्ष्य मे सामुहिक नवकार मंत्र के जाप  एंव भोजन वितरण का आयोजन।।। श्रमण संघीय आचार्य सम्राट ध्यानयोगी चतुर्थ पट्टधर डाक्टर शिवमुनिजी मसा के संयम स्वर्ण वर्ष के अवसर पर  भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस जिला सीहोरएवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिहोर के तत्वाधान में  जैन कांफ्रेंस के प्रांतीय सीहोर जिला अध्यक्ष लोकेंद्र जी बनवट के मार्गदर्शन में सामूहिक नवकार मंत्र जाप ,सामायिक दिवस एवं भोजन वितरण का आयोजन रखा गया।   कार्यक्रम का शुभारंभ में नवकार महामंत्र के जाप के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने संकल्प वृध आश्रम पहुँचकर वृध जन को भोजन कराने के पश्चात मंदिरो के बाहर बेठे असहाय लोगों को खाने के पैकेट का वितरण किया।।।  ।  कार्यक्रम में जैन कांफ्रेंस के प्रांतीय युवा जिला अध्यक्ष हर्शल गांधी,श्री  वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिहोर के महासचिव कपिल जी बनवत वरिष्ठ श्रावक श्री सुरेन्द्र जी गांधी,दिलीप जी पितलिया,के.पी. बघेल जी,ललित जी पितलिया,अशोक जी गोलेछा,ग...

सीहोर (गौतम शाह) वसुंधरा फाउंडेशन ने केनरा बैंक के सहयोग से जूते ओर मोजे जरूरतमंद बच्चों को बाटे

Image
*वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा केनरा बैंक के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को जूते और मोजे वितरण किए गए*  वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन सीहोर ने केनरा बैंक सीहोर के सौजन्य से ग्राम पंचायत ताकीपुर (महुआखेड़ी) में 115 जरूरतमंद बच्चों को जूते व मुजे वितरण किए गए । इस अवसर पर मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री दिनेश वर्मा जी, महुआ खेड़ी माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक जे पी सिन्हा जी, श्रीमती छाया यादव, सतीश जी,भूतपूर्व सैनिक नर्मदा प्रसाद सागर जी, वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक श्री अर्जुन सिंह जी, केनरा बैंक से के के त्रिपाठी जी, पंकज कुमार जी , रवीना मिश्रा, अलविना बारला , मनीष चतुर्वेदी, अदराजा , परिणीता, अजीब सर की उपस्थिति में बच्चों को जूते और मोजे निशुल्क भेंट किए गए। वसुंधरा संस्था के निदेशक श्री अर्जुन सिंह ने केनरा बैंक से मिले सहयोग का आभार व्यक्त किया कि आप संस्था द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य में अपना योगदान आगे भी देते रहें और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की संस्था ऐसे ही सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देती रहती है संस्था द्वारा बच्चों की शिक्षा पर कोरोना को दृष्टिगत र...

सीहोर जयश्री गायत्री फूड्स में मनाया गणतंत्र दिवस

Image
सीहोर - जय श्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को कंबल वितरित कर मनाया गणतंत्र दिवस प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जय श्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने 73 वा गणतंत्र दिवस मनाया फैक्ट्री के संचालक व वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र प्रसाद मोदी ने गणतंत्र दिवस क्यों वह कैसे मनाया जाता है इस बारे में प्रकाश डाला व लोगों को संबोधित किया जय श्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में गणतंत्र दिवस का त्यौहार पूर्णता कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया आपको जानकारी दे तो वह बता दें कि वरिष्ठ समाजसेवी मां गायत्री फूड प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा समय-समय पर समाज सेवा का कार्य भी किया जाता है इस हेतु से आज गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर समाज के जरूरतमंद लोगों को भोजन व कंबल वितरित भी किए गए ताकि लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत मिल सके साथी जिला अस्पताल पहुंचकर भी ठंड से बचने हेतु मरीजों को कंबल व स्वेटर वितरित किए गए साथी मरीज को भोजन वितरण का कार्य किया गया गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक डी सी बघेल सुनील कुमार त्...

सीहोर - कोतवाली से चंद कदमो की दूरी पर स्थित डॉक्टर के क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना

 सीहोर कोतवाली से महज 100 कदम की दूरी पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम डॉक्टर क्लीनिक पर चोरी 10 लाख से अधिक के समान पर किया हाथ साफ सीहोर कोतवाली चौराहे पर स्थित साहू क्लिनिक पर बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुवे 10 लाख से अधिक के समान पर हाथ साफ कर दिया चोरी की घटना को चोरों ने शातिर तरीके से अंजाम देते हुवे क्लीनिक के पीछे की दीवार को तोड़कर क्लीनिक में मौजूद एक्सरे मशीन सह8त कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया चोरी की इस वारदात से पुलिस गश्त के दावों की पोल खोल कर रख दी डॉक्टर साहू का क्लीनिक कोतवाली से महज 100 कदमो की दूरी पर स्थित है  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ आधकारी सहित जनता का हुजूम घटनास्थल पर इखट्टा हो गया पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है और समस्त बिंदुओं पर जांच कर रही है

सीहोर - कोतवाली से चंद कदमो की दूरी पर स्थित डॉक्टर के क्लीनिक को बनाया निशाना

सीहोर प्रवासी मजदुरो की मदद को आगे आये कोरोना योद्धा

Image
सीहोर देश जहा एक ओर कोरोना की जंग लड़ रहा है वही दूसरी ओर देश की जनता कोरोना योद्धा बनकर देश की जनता गरीब बेसहारा प्रवासी लोगो की मदद कर रहा है ऐसा ही एक मामला नगर में देखने को मिला जब लॉक डाउन के दौरान सभी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं चाहे स्थानीय लोग हो या फिर अपने गंतव्य की और जाने बाले लोग हो। इन प्रवासी मजदूर को पैदल जाते देख ओर इन पीड़ितो की पीड़ा देखकर कई कोरोना कर्मवीर इनकी मदद को आगे आये है। इसी कड़ी में कल स्थानीय रिसोर्ट चौराहे पर हेमन्त यादव मित्र मंडली द्वारा सभी पीड़ितों को चाहे वो पैदल हो या फिर दुपहिया वाहनों से जाने बाले हो सभी लोगोँ को भोजन के पैकेट वितरित किये गए।

सीहोर (गौतम शाह ) कोरोना वायरस के प्रति बच्चे कर रहे जागरूक

Image
सीहोर (गौतम शाह) कोरोना वायरस के खतरे के प्रति जागरूकता फैलाते- बच्चे सीहोर एक ओर जहां कोरोना वायरस का खतरा पूरे विश्व मे बढ़ता जा रहा है दिन प्रति दिन कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है देश मे भी अब कोरोना वायरस अपना असर दिखाने लगा है देश के प्रधनमंत्री सहित तमाम सरकारी संस्थाए इस वायरस के प्रति जनता को जागरूक कर रही है ऐसे में कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने का बीड़ा शहर के कुछ बच्चों ने अपने ऊपर लिया है ये बच्चे सुबह से ही टोली बनाकर हाथ मे कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताता पम्पलेट लेकर नगर में निकल पड़ता है और दुकानो पर इस पम्पलेट को चस्पा कर दुकानदार को भी समझता है कि आप भी अपनी दुकान में आने वाले ग्राहकों को इस वायरस के प्रति जागरूक करे इन बच्चो ने अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचाकर एकत्रित किये रुपयों से पम्पलेट छपवाए है बच्चो की इस टोली में अधिकतर बच्चे 15 से 20 वर्ष के है बच्चो के इस कार्य की नगर वासियो ओर दुकानदारो द्वारा प्रशंशा की जा रही है वही कोतवाली टी आई मनोज मिश्रा ने भी बच्चो के इस कार्य की प्रसंशा की