सीहोर (गौतम शाह) शिवराज के ग्रह जिले में कांग्रेस ने भरी हुँकार मिलन समारोह में जिले की 4 सीट जितने का लिया संकल्प

भाजपा की जनता को परेशान करने वाली निति से है लोग परेशान, अब कांग्रेस की चल रही है लहर
पक्के कांग्रेसी एक थे एक है और एक रहेंगे- राकेश राय
क्रिसेंट रिसोर्ट में आयोजित हुआ कांग्रेस मिलन सम्मेलन
सीहोर (गौतम शाह)
 भाजपा की जनता को परेशान करने वाली निति से लोग परेशान है , अब कांग्रेस की चल रही है लहर , गलत नीतियों की उपज भाजपा है, इस पार्टी की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग है, देश की सर्वाधिक मजबूत राष्ट्रभक्त पार्टी के हम अंग है, हम भाजपा का सपना पूरा नही होने देंगे, कांग्रेसी एक थे एक है और एक ही रहेंगे,उक्त बात गुरूवार को इंदौर भोपाल हाईवे स्थित क्रिकेंट होटल में आयोजित कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वारिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला सेवादल अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समाजसेवी राकेश राय ने कही।
उन्होने कहा कि स्थानीय भाजपा सरकार की जनविरोधी निति से गिरती सांख किसी से छुपी नही है, क्षेत्रोंं से लगातार शिकायते आ रही है। कांग्रेस ने हर मुददे को जनता के साथ उठाया है, जनता में कांग्रेस की लहर चल रही है, जनता अब बदलाव चाहती है कांग्रेस के सिपाही चुप नही बेठेंगे, भाजपा की जनविरोधी निति की सच्चाई घर घर पहुंचकर बताएंगे। श्री राय ने राजस्थान में हुए उप चुनावों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसजनों को बधाई दी,कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने खुशियां भी मनाई।
हमारा उददेश्य सत्ता नही सेवा
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वारिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा ने कहा की हमेशा कांग्रेस का उददेश्य सत्ता में आना नही रहा है कांग्रेसी समाजहित में कार्य करता रहा है अनेक कांगे्रस के कार्यकर्ता बिना स्वार्थ के निष्ठा से नागरिकों की सेवा में लगे रहते है श्री वर्मा ने कांग्रेसजनों को आगामी विधानसभा की तैयारियों की भी जानकारी दी।
इन्होने भी रखी अपनी बात
सम्मेलन को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सेठी, हरीश राठौर,कमलेश कटारे,राहुल यादव राजाराम कसोटिया बड़े भाई, तुलसीराम पटेल, राजीव गुजराती, नपा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष पवन राठौर, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शमीम अहमद ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुवे

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर (गौतम शाह) कुछ लोग आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे है - गोर कुर्मी समाज

सीहोर(गौतम शाह ) सुदामा ओर कृष्ण का मिलन , 600 किलोमीटर दूर से आये भक्त की भक्ति देख पंडित प्रदीप मिश्रा हुवे भावविभोर

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान