सीहोर (गौतम शाह) राजनीति के आगे आत्मा ने खुदकुशी कर ली कहते है आत्मा अमर है पर बीती रात जोरदार बारिश के बाद शरू हुई राजनीति ने इस अमर आत्मा को मार डाला अंधेरी रात ओर मूसलाधार बारिश ने एक ही रात में जिम्मेदारों की आत्मा को मार डाला नगरवासी अपने अपने स्तर पर ओर एक दूसरे के सहारे से किसी तरह जिंदगी की जंग लड़ते नजर आए एक के बाद एक मकान ध्वस्त होते गए शहर की 12 से अधिक कालोनियों जिसमे प्रमुख रूप से देवनगर इंग्लिश पूरा रानी मोहल्ला भोपाल नाका इंदौर नाके सहित 1दर्जन कालोनीया जल मग्न हो गई पाई पाई जोड़कर किसी तरह जमा की ग्रहस्ती का सामान बारिश के पानी की भेंट चढ़ गया मेंन रोड पर 3 से 4 फ़ीट पानी ने जनता को दोहरी मार दी दुकानों में घुसे पानी ने व्यपारियो की कमर तोड़ दी जैसे तैसे आंधेरी रात में दुकानदार अपनी अपनी दुकानों का सामान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आए तिनका तिनका जोड़कर बनाई ग्रहस्ती ओर व्यसाय को सिर्फ एक दिन में बर्बाद होते देख लोग न हस पा रहे थे और न ही ठीक से रो पा रहे थे अपनी नजरो के सामने अपनी ही बर्बादी का मंजर देख नगरवासी बेहाल हो उठे इस पूरे घटनाक्रम में आग में घी डालने का काम जिम...