सीहोर (गौतम शाह ) नतारा प्रथा को लेकर बंजारों के 2 गुट आपस मे भिड़े , जमकर धारधार हथियारों का हुवा इस्तेमाल, 2 की मौत एक दर्जन से अधिक घायल

सीहोर (गौतम शाह )
बंजारों के दो गुटों में खूनी संघर्ष 2 की मौत, 15 घायल,संघर्ष में धारदार हथियार के अलावा गोली चलने की भी खबर,भारी पुलिस बल मोके पर,एसपी मयंक अवस्थी आष्टा पहुचे,घटना की ली जानकारी,अधीनस्थों को दिये निर्देश

आष्टा। सिद्धिकगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगाराम की सामरी एवं पीपल की सामरी ग्राम में रहने वाले बंजारा समाज के दो गुटों में आज खूनी संघर्ष हो गया इस खूनी संघर्ष में 2 व्यक्ति की मौत हो गई है एवं लगभग 15 लोग दोनों पक्षों के घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया है।
 कुछ घायल एक प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही सिद्धिकगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा लेकर आई। वहीं एसडीओपी श्री मोहन सारवान,आष्टा टीआई अनिल यादव,नायब तहसीलदार अतुल शर्मा भी सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचे। कई घायलों की हालात गंभीर है। जिन्हें सीहोर रेफर किया गया है। खूनी संघर्ष में जम कर लठ्ठ,धारदार हथियार के साथ गोली भी चलने की खबर है। वैसे मोके पर उपस्थित एसडीओपी मोहन सारवान ने घटना में गोली चलने की बात से इंकार किया है,उनका कहना था किसी भी घायल को गोली लगी ही नही है। जबकि पीड़ित पक्ष के लक्ष्मणसिंह बंजारा ने कहा की दूसरे पक्ष ने गोली भी चलाई है।
घटना के बाद घायल पक्ष सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचे जिसमें एक घायल लक्ष्मण सिंह बंजारा ने प्रेस को बताया कि उसकी लड़की व एक हमारे ही परिवार की लड़की दोनों का हमने सरपंच किशन लाल के यहा सम्बन्ध  किया था लेकिन बाद में वह सम्बन्ध छुड़ा लिया था। हमने पंचायत भी बैठाई थी उसमें निकाल भी हो गया था। हमने अपनी बच्ची का दूसरी जगाह सम्बन्ध कर दिया,मेहमान आये तब किसन लाल ने कहा वो शादी नही होने देगा,विवाद के बाद मेहमान चले गये। आज किसन लाल व उसके साथ बड़ी संख्या में लोग आये हम घर पर बैठे थे इन लोगो ने हमला बोल दिया ये सब लठ्ठ,धरिये,फरसे,बंदूक आदि हथियारों ले कर आये थे। जो बच्चियों के सम्बंध को लेकर विवाद था वो पंचायत बैठी उसमे खत्म हो गया था। जब पंचायत में  विवाद खत्म हो गया। जब दोनों बच्चियों की शादी करने का हमने तय किया तब किशनलाल एवं उनके साथी दूसरी शादी नहीं करने देंगे की धमकी दे रहे थे और इसी को लेकर के विवाद चल रहा था आज सरपंच किशन लाल एवं उसके कई साथी जिनकी संख्या लगभग 49 से 50 बताई जा रही है धारदार हथियार व अन्य हथियारों से लैस होकर पीपल वाली सामरी पहुंचे और हमला कर दिया जिसमें दोनों पक्षों के लगभग 15 लोग घायल हुए हैं घायलों का सिविल अस्पताल आष्टा एवं एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन घायलों में दो की मौत हो गई है। मृतकों के नाम मुकेश ओर श्यामलाल बताये गये है। पीड़ित पक्ष के गायक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हमारे पक्ष के मुकेश और श्याम लाल की मौत हो गई है अब वह पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। आज इतनी बडी घटना घटी,बड़ी संख्या में घायल अस्पताल पहुचे मामला अत्यंत गम्भीर था,अस्पताल में मात्र 1 महिला डॉक्टर इतने घायलों को देखने मे स्टाफ के साथ लगी लेकिन कोई अन्य डॉक्टर स्थिति को गम्भीर समझ कर अस्पताल नही आये जिसको लेकर नाराजी देखने को मिली। घटना के बाद अनुविभाग के जावर पार्वती थाने के बल को घटना स्थल भेजा गया,वही आष्टा थाने का बल अस्पताल में लगाया गया,सीहोर से भी बल आने की खबर है।
"एसपी आष्टा पहुचे"
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मयंक अवस्थी आष्टा अस्पताल पहुचे,घटना की जानकारी ली एवम अधीनस्थों को निर्देश दिये।
आज घटना में दोनों पक्ष के जो घायल हुए उनके नाम रूपसिंह, रमेश, राकेश, माखन, कालू, हरल,मटुल एवं दूसरे पक्ष के लाखन, बबलू, लक्ष्मण, दिनेश, मुकेश, रामसिंह, महेश, जगदीश आदि बताए गए हैं।गम्भीर घायलों को सीहोर रेफर किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर गुरु गोरखनाथ इंटरनेशनल इकाई का गठन

सीहोर (गौतम शाह ) दबंगो का कहर - घर पर लगाया ताला - पुलिस ने तोड़ा ताला

सीहोर (गौतम शाह ) केंसर से डरे नही हमारे साथ मिलकर लड़े , जवाहर केंसर हॉस्पिटल की ओपीडी सेवा का शुभारंभ