सीहोर (गौतम शाह ) सात समुंदर पार से आई दुल्हन , भारतीय परम्परा निभाते हुवा किया विवाह

सात समंदर पार से आई दुल्हन ने रचाया ब्याह


सीहोर 
सात समंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई... ये गाना आपने सुना ही होगा। मध्यप्रदेश में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। राजगढ़ के एक युवक से शादी करने के लिए सात समंदर पार कर एक प्रेमिका उसके पास आ गई। युवती के साथ उसका पूरा परिवार भी आया। राजगढ़ के नीतेश और कनाडा की ओरियन ने सीहोर में हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।

नीतेश ने  2013 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। वहीं पर उनकी मुलाकात फ्रांस की ओरियन से हुई। दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों ने जीवन भर साथ रहना तय किया। दोनों का परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। नीतेश राजगढ़ जिले के कुरावर का रहने वाला है। कुरावर में बड़ी होटल या रिसॉर्ट नहीं है। उन्होंने सीहोर के ग्रेसेस रिसॉर्ट में शादी करना तय किया। इससे पहले  हल्दी-मेहंदी की रस्में हुईं। ​​​​​​​नीतेश के परिजन  का कहना है कि ओरियन भारतीय संस्कृति में रुचि रखती है। उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि वो दूसरे देश से है। ओरियन के माता-पिता सहित 25 लोग फ्रांस से भारत आए हैं। फ्लाइट से सभी ग्रेसिस रिसोर्ट पहुंचे  और यहीं  शादी की रस्मों में शामिल हुए।

सभी विदेशी मेहमानों का गेंदे के फूलों की माला पहना कर स्वागत किया गया। उन्हें खाने में मालवा का प्रसिद्ध व्यंजन दाल बाफले सर्व किया। शादी के रीति-रिवाजों को सभी बारीकी से देख रहे थे। सभी के लिए भारत आना और शादी में शामिल होना बहुत अच्छा एक्सपीरिएंस था।

Comments

Popular posts from this blog

सीहोर गुरु गोरखनाथ इंटरनेशनल इकाई का गठन

सीहोर (गौतम शाह ) दबंगो का कहर - घर पर लगाया ताला - पुलिस ने तोड़ा ताला

सीहोर (गौतम शाह ) केंसर से डरे नही हमारे साथ मिलकर लड़े , जवाहर केंसर हॉस्पिटल की ओपीडी सेवा का शुभारंभ