सीहोर (गौतम शाह ) रामचरित्र मानस की हर चोपाई हमे जीवन जीने की कला सिखाती है - प. मोहित पाठक
सीहोर
हमारा श्रीराम कथा को कहना और आप लोगों का सुनना तभी सार्थक होगा जब भारत की एक-एक बालिका एक-एक नारी सीता हो जानकी हो पार्वती हो इस प्रकार भारत का हर एक हिंदू बालक भगवान श्री राम के समान हो भगवान श्री कृष्ण के समान हो उसका चरित्र मर्यादा पुरुषोत्तम की तरह हो तभी श्रीराम कथा कहना सार्थक होगा उक्त उद्गार दोराहा क्षेत्र में श्रीपाल वाले बाबा हनुमान मंदिर प्रांगण में नवदिवासी श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस सिद्धपुर माटी के क्रांतिकारी संत परम गोभक्त कथा व्यास पंडित मोहितरामजी पाठक ने व्यक्त किए आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा कि आज कथा में भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का जन्म हुआ है अब हमारा प्रयास से हर एक हिंदू सनातनी राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की तरह प्रेम से रहे और अपने राष्ट्र भूमि गांव गौ माता की माता-पिता की गुरु की सेवा करें यही रामचरितमानस में सिखाती है रामचरितमानस की एक-एक चौपाई जीवन जीने की कला सिखाती है हम सभी को सनातन को बचाने हिंदुओं को जगाने के लिए संगठित होना पड़ेगा संगठित हिंदू संगठित सनातन ही शास्त्र और शस्त्र से राष्ट्र और धर्म की रक्षा कर सकता है आज चतुर्थ दिवस में बड़ी धूमधाम से श्री राम भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया आयोजन समिति श्रीपाल वाले हनुमान बाबा मंदिर में संपूर्ण क्षेत्र वासियों से श्री राम कथा में पधारने का आग्रह किया
Comments
Post a Comment