सीहोर (गौतम शाह ) दुर्लभ त्रियोग बन रहा है महाशिवरात्रि पर - प. गणेश शर्मा
महाशिवरात्रि दुर्लभ त्रियोग में होगी शिव पूजा,।पंडित गणेश शर्मा
सीहोर
महाशिवरात्रि कल बुधवार के दिन मनाई जाएगी इस दिन बुध सूर्य शनि कुंभ राशि में स्थित रहेंगे त्रियोग बन रहा है यह योग 1965 में बना था एक एक मानता है कि इस दुर्लभ योग में शिव पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस बार शिव पूजा के साथ ही सूर्य बुध और शनि ग्रह की पूजा करने से कुंडली में विराजमान सभी दोस्तों से मुक्ति मिलती है सूर्य शनि कुंभ राशि में रहेंगे एवं शुक्र राहु मीन में राशि में रहेंगे महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे साथ में राहु भी रहेंगे सूर्य शनि के पिता है और कुंभ राशि के स्वामी शनि है ऐसे में सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में रहेंगे शुक्र राहु के साथ रहेंगे कुंभ राशि में पिता पुत्र और मीन राशि में गुरु शिष्य के योग के साथ शिव पूजा की जाएगी ऐसा योग 149 वर्ष बाद आया हैश्रावण मास में शिवरात्रि और फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। होली के पहले फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 26 फरवरी 2025, बुधवार के दिन महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा।
`इस दिन शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आप आजमा सकते हैं 5 अचूक उपाय।
महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त:-* स्नान प्रात: 05:09 से 05:59 के बीच होगा।
अमृत काल:-* सुबह 07:28 से 09:00 बजे तक रहेगा।
निशिता काल पूजा समय:-* मध्यरात्रि 12:09 से 12:59 के बीच।
महाशिवरात्रि पर सायंकाल के समय शिव मंदिर में दीया इस तरह जलाएं कि वह रातभर जलता रहे। इससे धन संबंधी आपकी समस्याएं दूर होकर अपार धन-संपत्ति तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।आटे के शिवलिंग शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। बैल शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।अन्न दान शिवरात्रि के दिन गरीबों, असहाय व्यक्तियों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न एवं धन की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
Comments
Post a Comment