सीहोर (गौतम शाह ) नगर वासी नपा अध्यक्ष के प्रयास से घर बैठे ही महाकुम्भ स्नान का लाभ के सकते है
सीहोर नपा अध्यक्ष दिलाएंगे कुंभ स्नान का लाभ
सीहोर (गौतम शाह ) नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने महा कुंभ स्न्नान में नही जाने वाले को घर बैठे ही कुम्भ स्न्नान का लाभ दिलाने के लिए अद्भुत कार्य करने जा रहे है
जो किसी भी कारण से महाकुम्भ स्न्नान के लिए प्रयगाराज नही जा सके उन लोगो को घर बैठे ही कुम्भ स्न्नान का लाभ दिलाने के लिए 2 टेंकरो में गंगा जी का जल भरकर 20 फरवरी को मनकामनेश्वर मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गों से जमोनिया ओर भगवान पूरा तालाब ,सीवन नदी ,कहिरी डेम में डाल दिया जाएगा और उस गंगा के पवित्र जल को नल के माध्यम से घरों में वितरित किया जाएगा नगर के लाखों लोग जो किसी कारण से महाकुम्भ नही जा सके वो महाकुम्भ के जल से स्न्नान कर महाकुम्भ स्न्नान का लाभ ले सकते है
मनकामनेश्वर मंदिर से 2 टेंकरो में महाकुंभ प्रयागराज का जल पूरे विधि विधान ओर पूजा अर्जना कर भगवान पूरा ओर जमोनिया तालाब में डाल जाएगा नपा अध्यक्ष के इस प्रयास की नगर में भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है
हालांकि बोर के पानी का इस्तेमाल करने वाले कई परिवारों में मायूसी घा गई है उनका कहना है कि हम नपा अध्यक्ष से उम्मीद करते है कि हम बोर के पानी का इस्तेमाल करते है ऐसे में हम महाकुम्भ का लाभ लेने से वंचित हो जायेगे अतः हमारे लिए अगर टेंकरो से कुछ पानी गंगा जल मिल जाये तो हम भी महाकुंभ स्न्नान का लाभ ले सकते है
Comments
Post a Comment