सीहोर (गौतम शाह ) मीडिया संघ का वार्षिक सम्मेलन कल , 200 से अधिक पत्रकार सम्मेलन में भाग लेंगे
सीहोर
म.प्र.शासन के मंत्री गौतम टेटवाल सहित सांसद, विधायक होगें शामिल
सीहोर। संगठित पत्रकारों के प्रति अगाध समर्पित, म.प्र. मीडिया संघ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सीहोर में वृद्ध स्तर पर पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम टेटवाल मंत्री तकनिकी शिक्षा कोशल विकास एवं रोजगार विभाग म.प्र. शासन भोपाल अध्यक्षता जयवंत ठाकरे जी, प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. मीडिया संघ भोपाल
विशेष अतिथि आलोक शर्मा सांसद लोकसभा भोपाल, सुदेश राय विधायक सीहोर, गोपाल इंजीनियर विधायक आष्टा, प्रिंस विकास राठौर नगरपालिका अध्यक्ष, सीहोर, नरेश मेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष सीहोर,अति विशिष्ट अतिथि बी.डी. बैरागी प्रदेश र्कायालय वित्त एवं एकाउंट सेक्शन प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल, डॉ. अजय पटेल प्रख्यात समाजसेवी, सीहोर इच्छावर, कार्यक्रम संम्पन्न की बेला पर- स्नेह भोज में सम्मालित होने का भी अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम स्थल आवसीय खेल कूद स्कूल, भोपाल नाका, सीहोर, दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार, समय: दोपहर 1 बजे से
कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पुर्ण की जा चुकी है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौहान, मीडिया संघ के मुख्य संरक्षक के.जी.बैरागी, कार्यक्रम आयोजक नितिन जोहरी जिला अध्यक्ष मीडिया संघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजु विश्वकर्मा, महासचिव सक्षम पालिवाल ने बताया कि मीडिया संघ जो जिले में बड़े संघठन के रूप में कार्य कर रहा है, जहाँ पत्रकारों की जन समस्या, पत्रकार सुरक्षा कानूल, जनता की आवाज ऐसे कई अभियान चलाकर गरीब निर्धन अन्य को शासन की योजना का लाभ एवं जनभागीदारी कार्य में मीडिया पत्रकार संघ अग्रसर रहता है। इसी तारतम्य में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन रखा गया है, जहाँ अतिथिगणों के साथ उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अपनी कलम की ताकत से अलग पहचान बनाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया जावेगा।
Comments
Post a Comment