Posts

सीहोर (गौतम शाह ) मीडिया संघ का वार्षिक सम्मेलन कल , 200 से अधिक पत्रकार सम्मेलन में भाग लेंगे

Image
सीहोर म.प्र.मीडिया संघ का पत्रकार सम्मेलन आज म.प्र.शासन के मंत्री गौतम टेटवाल सहित सांसद, विधायक होगें शामिल सीहोर। संगठित पत्रकारों के प्रति अगाध समर्पित, म.प्र. मीडिया संघ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सीहोर में वृद्ध स्तर पर पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  गौतम टेटवाल मंत्री तकनिकी शिक्षा कोशल विकास एवं रोजगार विभाग म.प्र. शासन भोपाल अध्यक्षता जयवंत ठाकरे जी, प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. मीडिया संघ भोपाल विशेष अतिथि आलोक शर्मा सांसद लोकसभा भोपाल, सुदेश राय विधायक सीहोर, गोपाल इंजीनियर  विधायक आष्टा, प्रिंस विकास राठौर नगरपालिका अध्यक्ष, सीहोर, नरेश मेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष सीहोर,अति विशिष्ट अतिथि बी.डी. बैरागी प्रदेश र्कायालय वित्त एवं एकाउंट सेक्शन प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल, डॉ. अजय पटेल प्रख्यात समाजसेवी, सीहोर इच्छावर, कार्यक्रम संम्पन्न की बेला पर- स्नेह भोज में सम्मालित होने का भी अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम स्थल आवसीय खेल कूद स्कूल, भोपाल नाका, सीहोर, दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार, समय: दो...

सीहोर(गौतम शाह ) सुदामा ओर कृष्ण का मिलन , 600 किलोमीटर दूर से आये भक्त की भक्ति देख पंडित प्रदीप मिश्रा हुवे भावविभोर

Image
सीहोर कुबेश्वर धाम की  अद्भत महिमा  सुदामा ओर कृष्ण का अद्भुत मिलन भक्त और गुरु का अदभुत मिलन 600 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर आया भक्त पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलने सीहोर आगरा के कृष्णा अपनी मनोकामना पूरी होने के चलते आगरा से सीहोर कुबेश्वर धाम तकरीबन 600 किलोमीटर की पदयात्रा कर अपने गुरु पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलने कुबेश्वर धाम पहुचा  कुबेश्वर धाम में जब पंडित प्रदीप मिश्रा को आने इस अनोखे भक्त की जानकारी मिली तो पंडित प्रदीप मिश्रा भावविभोर हो गए और भक्त क्रष्णा को अपने आवास ले कर आये और सुदामा की भांति अपने भक्त की सेवा की इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने आने भक्त कर्षना को गले लगा लिया  पंडित प्रदीप मिश्रा आने भक्त की भक्ति के प्रति नतमस्तक हो गए और भावविभोर होकर भक्त कर्षना को गले लगा लिया 

सीहोर (गौतम शाह ) हाथी पर सवार होकर आएगी देवी ,भक्तो की सभी मनोकामना होगी पूरी - प. गणेश शर्मा

Image
सीहोर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने हाथी पर सवार आवेगी मां अम्बे     चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। इन नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। सनातन शास्त्रों में जगत की देवी मां दुर्गा की महिमा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है। मां अपने भक्तों के सभी दुख हर लेती हैं। साथ ही उनकी कृपा से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त  ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। अतः 30 मार्च को घटस्थापना है। इस दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। *घटस्थापना समय* वैदिक गणना अनुसार, 30 मार्च को घटस्थापना प्रातः काल (...

सीहोर (गौतम शाह ) पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में नगर के पत्रकार उतरे सड़को पर

Image
सीहोर (गौतम शाह ) पत्रकार पर झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में सड़कों पर उतरे पत्रकार संगठन सीहोर भोपाल के स्वतंत्र पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया पर झूठा मामले दर्ज कर गिरफ्तार करने के मामले में आज नगर के पत्रकार संगठन के साथ पत्रकार सड़को पर उतरे और जोरदार नारेबाजी के बीच कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जिसमे मांग की गई कि पत्रकार पर दर्ज झते मामले की निष्पक्ष जांच की जाय व झूठा मामला दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज किया जाय  ज्ञापन में के जी बैरागी , गौतम शाह ,संजय त्यागी , धर्मेद्र राय ,नितिन जोहरी , कवि छोकर , नरेंद्र खंगारले ,सलभ चौहान ,दिनेश नागर ,सुजीत रायकवार प्रेम राय , पवन विश्वकर्मा , राजेन्द्र नगर , कमलेश परमार , रजनी राय , वृन्दा विश्वकर्मा , राजू विश्वकर्मा , आदि शामिल रहे

सीहोर (गौतम शाह ) एस आई पर किया जानलेवा हमला , जवानों ने भागकर बचाई जान

Image
सीहोर विवाद सुलझाने गये पुलिस जवानों पर आरोपियों ने किया हमला ...हमले में एस आई गंभीर रूप से घायल , जवानों ने भागकर बचाई जान... सीहोर  -  इछावर थाना अंतर्गत आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें घर में तोड़फोड़ कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया । जिसमें एक एसआई  गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि  अन्य जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल एस आई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उक्त आरोपियों ने फरियादी के घर में जमकर तोड़फोड़ की।  मामला महिला के कोर्ट मैरीज का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव खेरी निवासी कमलेश ने पिछले दिनों गांव गेरूखान थानाबिलकिसगंज की एक महिला से कोर्ट मैरीज कर उसे अपने गांव खेरी ले आया था। इस मामले की जानकारी जब महिला के परिजनों को लगी तो वह शनिवार की रात 11 बजे  गांव खेरी पहुंचे। इसी दौरान मामले की भनक लगते ही युवक और उसके परिजन डरकर ...

सीहोर (गौतम शाह ) कांग्रेस के प्रदर्शन में छाए रहे मंत्री प्रहलाद पटेल

Image
सीहोर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन में छाए रहे प्रहलाद पटेल कांग्रेस ने जमा कर कोसा मंत्री और सरकार को सीहोर। मंत्री पहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी कहने के विरोध में आज जिला काँग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में अटल चैराहे पर धरना दिया  धरना प्रदर्शन में जिले के कई बड़े नामो वाले कांग्रेसी शामिल हुवे  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित नेताओ ने भाषण दिए इन भाषणों में मुख्यता प्रहलाद पटेल और भाजपा की सरकार निशाने पर रही नेताओ ने जमकर भड़ास निकलते हुवे कांग्रेस ने पहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की हालांकि कुछ नेताओं ने स्थानीय समस्याओं को भी इस अवसर पर उठाया

सीहोर (गौतम शाह ) कुबेश्वर धाम आये श्रद्धालु विधायक सुदेश राय का सेवाभावी अंदाज देख गदगद हुवे

Image
सीहोर विधायक सुदेश राय दिखे सेवाभावी अंदाज में सीहोर कुबेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा जी की रुद्राक्ष मोहत्सव व शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी कथा की समाप्ति के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ का जत्था क्रिसेंट चौराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे  तभी वहां  सीहोर विधायक सुदेश राय का आगमन हुआ। इस दौरान उन्हें अहसास हुवा  कि श्रद्धालुओं थके ओर भूखे है तत्काल विधायक सुदेश राय ने  क्रिसेंट के स्टाफ को बुलाकर श्रद्धालुओ के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए कुछ ही देर में श्रद्धालुओं को नाश्ते परोसा गया विधायक सुदेश राय की श्रद्धलुओं के प्रति इस सेवाभाव की नगर में भूरी भूरी प्रसंशा की जा रही है