सीहोर (गौतम शाह ) भोपल सांसद का अनोखा अंदाज , रेलवे स्टेशन पर पान की पीक साफ कर दिया स्वछता का संदेश
सीहोर भोपाल सांसद आलोक शर्मा का अनोखा अंदाज रेलवे स्टेशन पर पान की पीक साफ कर दिया स्वछता का संदेश सीहोर। भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद आलोक शर्मा आज गुरुवार को जिला मुख्यालय के दौरे पर आए। इस दौरान सांसद आलोक शर्मा सीहोर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद आलोक शर्मा के साथ विधायक सुदेश राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सांसद आलोक शर्मा को रेलवे स्टेशन पर एक स्थान पर पान की पीक की गंदगी मिली। जिस पर सांसद आलोक शर्मा ने नाराजगी जताई। सांसद आलोक शर्मा ने तुरन्त रेलव स्टाफ से पानी की बाल्टी ओर कपड़ा मंगवाया ओर अपने हाथ से पाक के पीक धोना शुरू कर दिया। सांसद शर्मा कपड़े से इस गंदगी को साफ कर रहे थे, जबकि विधायक सुदेश राय इस गंदगी पानी डाल रहे थे। सांसद शर्मा ने सफाई करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं और यहां गंदगी हो रही सांसद आलोक शर्मा ने स्टेशन प्रबंधन पर भी नाराजगी जताते हुए साफ सफाई रखने की बात कही।