Posts

सीहोर (गौतम शाह) सी एम शिवराज के बयान के बाद एक्शन मोड़ पर आंगनबाड़ी

Image
कुपोषण से मुक्त कराने के प्रयास हुए तेज  नगरीय क्षेत्र में मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र पर हुआ विशेष आयोजन  सीहोर(गौतम शाह) जिले को कुपोषण से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन और महिला विकास विभाग पहले से ही सक्रिय है लेकिन मुख्यमंत्री के बयान के बाद महिला बाल विकास विभाग मंगलवार को एक्शन मोड में दिखा और नगरीय क्षेत्र की आंगनवाडिय़ों में विशेष आयोजन किए गए जिसमें पूरा जोर कुपोषित बच्चों को सेहतमंद बनाने पर रहा।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिन पहले ही कहा था कि मध्यप्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दिन रात काम करते हुए कुपोषण को दूर करने में महती भूमिका का निर्वहन कर रही है, कुपोषण के कलंक को समाप्त करने का दायित्व भी हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बहनों का है इसलिए वो इस कार्य को चुनौती के रुप में ले, इसी तारतम्य में मंगलवार को परियोजना सीहोर शहर सेक्टर मंडी के वार्ड क्रमांक 19 केन्द्र 41 पर स्नेह सरोकार कार्यक्रम के अंर्तगत अतिकुपोषित बच्चों को गोद लिया गया इन बच्चों के लिए फल एंव दूध की व्यवस्था की गई इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर सीमा शर्मा द्वारा हितग्राही महिलाओं को कुपोषण मिटान...

सीहोर (गौतम शाह) क्या शिवराज के गढ़ को भेद पायेगा अर्जुन आर्य

Image
सीहोर(गौतम शाह) मध्यप्रदेश के मुखिया व भाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधनसभा में अर्जुन आर्य नामक नोजवान चुनोती देता नजर आ रहा है अर्जुन आर्य गाँव गाँव जाकर जनता के बीच जनता की समस्यों को उठा रहे है व जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है बुनियादी जरूरतों जैसे पानी बिजली सड़क फसल मुवावजे जैसे मुद्दों पर वे जनता के बीच जाकर शिवराज को चुनौती दे रहे है अर्जुन वैसे तो लाड़कुई के घोघरा गांव के रहने वाले है ओर देहली यूनिवरसिटी से पास आउट है ओर देहली यूनिवरसिटी के सत्यवती कालेज के जॉइन सेकेट्री भी रह चुके है उम्र 26 वर्ष है और युवाओं के साथ साथ ग्रामीणों में लोकप्रिय हो रहे है राजनीति में समाजवादी पार्टी के अखलेश यादव उनके प्रेरणाश्रोत है अभी तक तकरीबन 60 से अधिक गावो में सभाए कर चुके अर्जुन आर्य कहते है कि भाजपा के 15 वर्षों के शासन के बाद भी किसानों के साथ साथ आमजन अभी भी बुनियादी जरूरतों के लिए मोहताज है ग्रामीणों का शोषण हो रहा है शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्कताओं के लिए भी ग्रमीणों को भटकना पड़ रहा है अगर ये हालात प्रदेश के मुखिया के छेत्र की है तो प्रदेश  की हालत...

सीहोर(गौतम शाह)जनता की परेशानी देखकर भाजपा कांग्रेस के पार्षदों ने विद्यायक के साथ मिलकर किया समस्या का निराकरण

Image
सीहोर(गौतम शाह) जनता की परेशानी देखकर विधायक और पार्षदों ने स्वयं के व्यय से एप्रोच रोड की मरम्मत करवाई सीहोर प्रदेश में जनप्रतिनिधियो पर अक्सर जनता भरोसा नही करती है जनता को शिकायत रहती है कि जनप्रतिनिधि अक्सर जनता से किये वादों को चुनाव जीतने के बाद भूल जाते है परन्तु सीहोर विधयक सुदेश राय और नगर पालिका के दो पार्षद वार्ड 25 के मुकेश मेवाड़ा ओर वार्ड 23 के रामु चौधरी ने जनता की परेशानी देखते हुवे अपने व्यय से मुरम मंगाकर मंडी जाने वाले रास्ते की मरम्मत करवाई जिसके बाद मंडी जाने वालों को आने जाने में सुगमता हो रही है दरअसल मंडी में ओवर ब्रिज बनने से छावनी ओर मंडी जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया था लोगो की आवाजाही के लिए ओवर ब्रिज के पास होमगार्ड ग्राउंड का उपयोग जनता द्वारा किया जाने लगा परंतु मार्ग खराब होने से आये दिन बाइक सवार इस मार्ग पर गिरकर घ्याल होते रहे है जनता की इस परेशानी का समाधान न तो प्रशाशन ओर न ही ब्रिज बनाने वाली कंपनी कर रही थी जनता की आवाजाही सुगम हो सके इस हेतु विधयक के साथ दोनो वार्ड पार्षदों ने आपने खर्च से इस एप्रोच मार्ग की मरम्मत कर जनता की आवाजाही सुग...

सीहोर (गौतम शाह) गॉव की सुख शांति के लिए बेल ओर गाय का विवाह कराया

Image
सीहोर (गौतम शाह) जिले के आष्टा तहसील के गॉव ​भगवतपुर मैं गांव की सुख शांति के लिए कराया गाय बेल का विवाह कोटरी निकटस्थ ग्राम भगवतपुर मैं ज्ञान सिंह नायक एवं अमर सिंह नायक के पिता जी के तेरहवो कार्यक्रम मैं दोनों भाइयों एवं ग्रामीणों के सहयोग से गाय और बैल विवाह रीति रिवाज एवं वैदिक मंत्रों के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें होने वाली सभी रस्मों को बखूबी निभाया गया एवं दोनों को एक साथ सात फेरे सात वचन मेहंदी हल्दी कन्यादान विदाई आदि के साथ पूरे परिवार ने गाय बैल के जोड़े की पूरी पूजा कर विदा किया इस अवसर पर कुमेर सिंह पटेल गवाखेडा उदय सिंह रामनगर जय नारायण कैलाश नारायण बाबूलाल सहित पूरा गांव इसका साक्षी बना ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम करने से गांव में सुख समृद्धि आती है एवं बुरे विचारों का विनाश होता है विवाह कैलाश नारायण शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया

सीहोर (गौतम शाह) जब मनचलो से पुलिस ने लगवाई उठक बैठक

Image
सीहोर(गौतम शाह)  भोपाल में मनचलों पर कार्रवाई के बाद शहर में भी इस तरह की कार्रवाई की गई। जब मनचलों ने कहा कि सर गलती हो गई, इतनी तेज गाड़ी नहीं चलाएंगे न ही ऐसी गलती करेगें। हम तो बस घूम रहे थे। कान पकड़ कर माफी मांगते हैं। आगे से ऐसी हरकत कभी नहीं करेंगें। पुलिस ने कोचिंग सेंटरों के बाहर बिना कारण बार-बार चक्कर काटने वाले मनचलों पर कार्रवाई की गई।  कोतवाली चौराहे पर यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ अपने स्टाफ के साथ चालानी कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवा आधुनिक बाइकों से तेज रफ्तार और तेज आवाज के साथ निकल रहे थे। जब इन्हें इंग्लिशपुरा क्षेत्र में दो से तीन बार आते-जाते देखा तो पुलिस इनकी निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस ने इंग्लिशपुरा क्षेत्र में इन युवाओं कोकोचिंग सेंटरों के पास खड़ी युवतियों पर फबतिया कसते हुए देखा गया। पुलिस ने इन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो कुछ तो मौका देख भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि प्रयासों के बाद सरवर खान पिता अच्छू खान, अमन जैन सहित चार मनचले युवकों को धर दबोचा। इन मनचलों से पुलिस ने बीच चौराहे पर कान पकड़ कर उठक बैठक लगवाई गई। इस दौरान यु...

सीहोर (गौतम शाह) जिला अस्पताल मे व्यवस्था नही सुधरी तो करुगा आंदोलन -जसपाल अरोरा

Image
सात दिन में नही सुधरी अस्पताल की व्यवस्था तो सड़क पर होगा आंदोलन कुछ लोग भाजपा की छवि कर रहे हे खराब :अरोरा सीहोर(गौतम शाह)  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओ को लेकर आंदोलन करने जा रहे है। रविवार को एक पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता अरोरा ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओ को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से जिला अस्पताल में मरीजो की बुरी गत है डॉक्टर अस्पताल की बजाए घर पर मरीजो को आने पर मजबूर कर रहे है। अरोरा ने इशारो में कहा कि हमारी ही पार्टी रोगी कल्याण समिति के कुछ सदस्य और शहर के कुछ जनप्रतिनिधि डॉक्टरों के दलाल बने हुए है इनकी शह पर ही डॉक्टरों की मनमानी चल रही है। मरीजो को तीन तीन घण्टे इलाज़ नही रहा है। मरीज निजी अस्पतालों में ठगे जा रहे है। यदि कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट करवा दी जाती है। उन्होंने प्रशासन को सात दिन का समय देते हुए व्यवस्थाए सुधारने की चेतावनी देते हुए उग्र आंदोलन की बात कही। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें गोली मार दी जाए या मामले दर्ज कर दिए जाए वे जनता की लड़ाई सड़क पर उतर कर लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा...

सीहोर (गौतम शाह)प्रेस क्लब ने किया नवनियुक्त अपेक्स बैंक अध्यक्ष रमाकांत भार्गव का स्वागत

Image
सीहोर (गौतम शाह) जिले के वरिष्ट भाजपा नेता रामकांत भार्गव को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनने पर सीहोर प्रेस क्लब की टीम ने भोपाल निवास पर पहुँच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रमाकांत भार्गव ने  प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ जिले की राजनीति और प्रदेश संबंधी मुद्दों पर भी बात की ओर उन्हनो ने जानकारी भी दी कि अध्यक्ष बनने के बाद भी वे अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों के हित में काम करेंगे इस अवसर पर रमाकांत भार्गव ने प्रेस क्लब को शपथग्रहण समारोह में भी आमंत्रित किया इस दौरान  प्रेस क्लब के  अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, सुशांत समाधिया, गौतम शाह, नवेद जाफरी, राजू विश्वकर्मा मौजूद थे।