Posts

सीहोर (गौतम शाह) विधनसभा चुनाव में कांग्रेस के बाहरी प्रत्यशी का करेगे विरोध -पवन राठौर

Image
सीहोर(गौतम शाह)कांग्रेस नेता पवन राठौर बोले बहारी प्रत्यासी सहन नही सीहोर विधानसभा चुनाव को जहा एक ओर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियो में जुट गई है और जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है कार्यकर्ता भी अपने अपने नेताओं के बैनर तले एक जुट होने लगे है सीहोर में कांग्रेस के नेता की गुटबाजी भी जगजाहिर है ऐसे में नगर के तीन बार के पार्षद ओर नपा में नेताप्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके एव पूर्व जिला nsui व युवक कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश युवक कांग्रेस महामंत्री के पद पर रहे पवन राठौर ने कांग्रेस की चुनाव प्रकिर्या पर सवाल खड़े किए व चेतवानी देते हुवे कहा कि अगर कांग्रेस सीहोर विधानसभा में बाहरी व्यक्ति को टिकिट देती है हो बाहरी उम्मीदवार का हर स्तर पर कार्यकर्ता विरोध करेगा पवन राठौर का दर्द था कि पिछले 14 वर्षी से भाजपा से नगर के कांग्रसी लड़ते आये है और आज जब प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिखने लगा तो कांग्रेस के कुछ बाहरी नेता सीहोर आकर राजनीति करने लगे और नगर की विधानसभा सीट से दावेदारी करने लगे ये उदन खटोले नेता पिछले 14 वर्षों से कहा थे जब स्थानीय कांगेसी सघर्ष कर रह...

सीहोर (गौतम शाह) टेंट व्यवसायी ने नपाउपाध्यक्ष के पति पर लगये कमीशन ख़ोरी के आरोप

Image
टेंट व्यवसाई ने लगाया नपा उपाध्यक्ष पति पर कमीशन मांगने का आरोप सीहोर (गौतम शाह) टेंट व्यवसायी अजय सोनी ने कलेक्टर से शिकायत कर बताया है कि सांसद प्रतिनिधि व नपा उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार के पति सुशील ताम्रनकार उनसे कमीशन मांगते है। पैसे नही देबे पर वह शिकायत कर उनका भुगतान रूकवा देते है। श्री सोनी ने मांग की है कि ताम्रकार पर अड़ीबाजी ओर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। दअसल नगर पालिका में इस समय गुटबाजी चरम सीमा पर है यू तो कहने को नपा भाजपा की है और भाजपा अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा 10 हजार से अधिक वोटों से जीती है और अधिकतर पार्षद भी भाजपा के है या भाजपा समर्पित है पर वर्चस्व की लडाई इस कदर हावी है कि कोई भी किसी हालात में झुकने को तैयार नही है अनुशाषित कहि जाने वाली भाजपा की अगर कहि दुर्गति देखना हो तो सीहोर नपा आकर देखे आज नगर के टेंट व्यवसाई अजय सोनी जो किसी भी कार्यक्रम के लिए नपा को टेंट उपलब्ध कराते थे का बिल पास कराने के लिए नपा उपा अध्यक्ष राखी ताम्रकार के पति एव शाशकीय कालेज में सांसद प्रतिनिधि सुशील ताम्रकार पर 50% कमीशन मांगने व मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप ...

सीहोर (गौतम शाह) वनकर्मियो का अनोखा प्रदर्शन पेड़ पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन

Image
सीहोर (गौतम शाह) वनकर्मियो की हड़ताल का 12 वा दिन पेड़ पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन वनकर्मियो की हड़ताल को आज 12 दिन हो गए इन 12 दिनों में वनकर्मी विभिन तरीके से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर खीचने का प्रयास कर रहे है नगर सरकार वनकर्मियो के प्रति उदासीन रवैया किये हुवे है वनकर्मियो की हड़ताल के चलते वनों की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है आज वनकर्मियो ने पेड़ पर चढ़कर अनोखे रूप से विरोध प्रदर्शन किया वनकर्मियो कि प्रमुख मांगो में नियमितीकरण ओर वेतन वर्द्धि है

सीहोर(गौतम शाह) वनकर्मी हड़ताल पर भगवान भरोसे वनों की सुरक्षा

Image
10 दिनों से वनकर्मी हड़ताल पर,भगवान भरोसे वनों की सुरक्षा सीहोर। जिले के वनकर्मी बीते दस दिनों से हड़ताल पर चल रहे है। आंदोलन कारी कर्मचारियो के अनुसार अपनी 19 सूत्रीय माँगो को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मचारियो की इस हड़ताल के कारण वनों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। वन्य जीवों के शिकारी ओर लकड़ी तस्कर इस हड़ताल का पूरा फायदा उठा रहे है। अपनी इस हड़ताल में कर्मचारियो ने शनिवार को वन विभाग के काष्ठगार में ताला बंदी कर जोरदार नारेबाजी की। बीते दस दिनों से हड़ताली कर्मचारी अलग अलग तरीको से विरोध प्रदर्शन कर रहे है, कर्मचारी भीख मांगे,शमसान में प्रदर्शन सहित कई तरीकों से विरोध जता चुके है। आंदोलित कर्मचारियो की माने तो जल्द मांगे नही माने गई तो आंदोलन और तीव्र रूप में किया जाएगा।

सीहोर (गौतम शाह) अपनी मांगों को मनवाने वनकर्मियों ने मांगी भीख

Image
सीहोर (गौतम शाह) वन विभाग के कर्मचारियों ने मांगी भीख  विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है कर्मचारी  सीहोर।  शनिवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने शहर के मनकामेशवर महादेव मंदिर से  प्रमुख बाजारों में पहुंचकर भीख मांगकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने भीख में मिली धनराशि को बच्चों के पानी को व्यवस्था कराने के लिए  दान कर दिया।  मध्य प्रदेश वन विभाग कर्मचारी संघ के आहवान अपनी १९ मांगों को लेकर जिले भर के कर्मचारी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहे है। संघ जिलाध्यक्ष कमलेश दोहरे ने बताया की लम्बे समय से वन कर्मचारी १९ मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। अबतक कई बार संघ के द्वारा प्रशासनिक अधिकाधियों सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन पत्र दे चुके है लेकिन सरकार ध्यान देने को तैयार नहीं है। जिस कारण  कर्मचारी आमजनता से झोली फेलाकर भीख मांगने के लिए सड़कों पर उतर गए है।  कर्मचारियो का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा है। हड़ताल के कारण अनेक विभागीय कार्य अवरूध हो गए है।

सीहोर(गौतम शाह) क्यों इछावर आने से डरते है सी एम शिवराज सिंह चौहान

Image
इछावर एक मिथक सीहोर (गौतम शाह) 5 मुख्यमंत्री इछावर आकर गवा चुके है कुर्सी कैलाश नाथ काटजू ,द्वारका प्रशाद मिश्र कैलाश जोशी वीरेन्द्र कुमार सखलेचा ओर दिग्विजय सिंह गवा चुके है अपनी कुर्सी सीहोर जिले की इछावर तहसील की नगर सीमा के बारे एक मिथक जोरो से प्रचलित है कि यहां की नगर सीमा में जो भी मुख्यमंत्री आता है उसे अपनी कुर्सी गवाना पड़ती है ऐसा नहीं है कि देश में अनपढ़ या कोई निश्चित वर्ग की अंधविश्वास की चपेट में हो, यहां तो तकरीबन हर तबके का एक धडा हमेशा ही अंधविश्वास की डोरी से जुड़ा रहता है। जी हां, क्या आप जानते हैं कि देश में भी कई जगह ऐसी हैं, जहां बड़े से बड़ा राजनैतिज्ञ केवल इसलिए नहीं जाता क्योकि वहां से एक मिथक जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश में भी ऐसी एक जगह हैं जिनसे एक अजीब सा अंधविश्वास जुड़ा हुआ है। जिसे कोई भी सीएम तक तोड़ता हुआ नहीं दिखता। इस जगह के संबंध में कहा जाता है कि जब भी कोई सीएम यहां आता है तो उसकी कुर्सी चली जाती है। जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील की। यहां के इस मिथक को अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी नहीं तोड़ पा रहे हैं। ...

सीहोर (गौतम शाह) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर गुटो में बटी नजर आई भाजपा

Image
सीहोर (गौतम शाह) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान गुटो में बटे नजर आए भाजपा कार्यकर्ता खुलकर दिखी गुटबाजी जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का प्रथम नगर आगमन जन चर्चा का विषय बन गया नगर आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कई गुटों में बंटे नजर आए अनुशासित कार्यकर्ताओ की पार्टी कहि जाने वाली भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं के नेतृत्व में 3 से अधिक स्थानों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते नजर आए यू तो अंदरूनी तोर पर भाजपा के 3 से अधिक गुटो में विगत 1 साल से शीत युद्ध चल रहा था पर आज प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के दौरान ये गट खुलकर जनता के सामने आए अब जबकि विधानसभा चुनाव में मात्र 6-7 महीने का समय ही बाकी रह गया है ऐसे में ये तय है कि यदि समय रहते इन गुटो में सामंजस्य नही बैठाया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है इसी प्रकार नगर में प्रदेश अध्यक्ष के लिए लगये गए स्वागत द्वार ओर होडिंग में भी गुटो में बटे नेताओ ने एक दूसरे के फोटो तक भी नही लगाए