Posts

सीहोर (गौतम शाह ) अद्भुत , अलौकिक होगी शिवरात्रि बारात - राजीव गुजराती

Image
सीहोर (गौतम शाह )भव्य अलौकिक और दर्शनीय होगी भगवान भोले नाथ की बारात, देश भर के कलाकार आएंगे,युद्ध स्तर पर की जा रही समिति द्वारा तैयारीया                  सीहोर/ शिवरात्रि उत्सव से नगर में एक अलग ही आलौकिक माहौल रहता है इस दिन शिवालयों में पूजा अर्चना की जाती है वही नगर में एक भव्य चल समारोह महाशिवरात्रि उत्सव समिति सीहोर के तत्वाधान में निकाला जाता है। महाशिव बारात चल समारोह के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि नगर के शिव बारात चल समारोह ने अपनी एक अलग प्रतिष्ठा स्थापित की है,इस अवसर पर हज़ारो की संख्या में शिव भक्त शामिल होंगे। पूर्व की भांति इस वर्ष भी एक भव्य चल समारोह धर्ममय माहौल में निकाला जाएगा इस चल समारोह में उठ घोड़े, अखाड़े सहित बाबा महाकाल की अलौकिक झाकिया निकाली जाएगी। शिवरात्रि उत्सव सामिति के संस्थापक लोकेश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भी देशभर के कलाकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे वही इंदौर की झांकी सहित कई आयोजन किए जाएंगे वही उज्जैन की भस्म रंमैया भक्त मंडली ढोल ताशे से बाबा महाकाल की आरती उतारेंगे। इस अवसर पर को...

सीहोर (गौतम शाह ) बागेश्वर धाम ओर राम चरित्र मानस का विरोध करने वाले राक्षस प्रवर्ति के है - प. मोहितराम पाठक

Image
बागेश्वरधाम व रामचरित्रमानस का विरोध करने वाले सभी राक्षस हैं  पं मोहितराम जी पाठक सीहोर हम सभी सनातनी जन हैं और हम सब का कर्तव्य बनता है यदि भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में रामचरितमानस का या बागेश्वर बालाजी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री या किसी भी सनातनी संत का जो सनातन की ध्वजा फेरा रहा है का उसका विरोध करते तो अंकल योग्य असुर राक्षसों को सबक सिखाना चाहिए, अपने राष्ट्र अपने गौरव अपने प्रत्येक अपनी संस्कृति संस्कार और राष्ट्र की रक्षा हमको अवश्य करना चाहिए क्योंकि राष्ट्रधर्म सनातन धर्म ही हम सब सनातनी जनों की मूल पूंजी है जब जब हमने अपना धर्म और राष्ट्र का गौरव खोया है हम सबको पराधीनता  देखना पढ़ी है इसलिए आओ हम सब मिलकर अपने धर्म राष्ट्र की सेवा और रक्षा करें उक्त उद्गार ग्राम बरोठा जिला देवास में चल रही सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण के पंचम दिवस आज कथा व्यास परम को भक्त क्रांतिकारी संत पंडित मोहित राम जी पाठक ने व्यक्त किए आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा जिस प्रकार भगवान राम कृष्ण भोले शंकर संपूर्ण हमारे देवी देवता धर्म की रक्षा अर्थ असुरों का संहार करते हैं उसी ...

सीहोर (गौतम शाह ) शीत लहर का प्रकोप, भक्तों ने भगवान को पहनाए गर्म वस्त्र

Image
सीहोर मध्यप्रदेश में विगत एक सप्ताह से चल रही शीत लहर का असर अब जिले के भी दिखने लगा है शीत लहर के चलते जहाँ एक ओर पारा 5 डिग्री तक आ गया वही दूसरी ओर शीत लहर के चलते पहले स्कूलों के समय मे परिवर्तन और अब स्कूलोंके अवकाश की घोषणा करना पड़ रही है  अत्यधिक ठंड से बचाव के लिए  लोग आलाव ओर गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है  ऐसे में भगवान के भक्तों को प्रभु की चिंता सताने लगी और मंदिरो में भक्तों ने भगवान को गर्म कपड़े पहनना शरू कर दिया है  नगर के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर और स्वामी नारायण मंदिर में भक्तों ने शीत लहर को देखते हुवे भगवान को गर्म वस्त्र पहनाने शरू कर दिए है व हीटर भी लगा दिए है  भक्त ओर मंदिर के पुजारी का कहना है कि जब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है तो भगवान की मूर्ति में प्राण वायु का संचार होनै लगता है जिससे इंसानों की तरह भगवान को भी सभी मौसम का असर होता है अभी शीत लहर चल रही है इसलिए भगवान को गर्म वस्त्र पहनाए है 

सीहोर (गौतम शाह ) न्याय की आस में वर्षों से भटक रहे है ग्रमीण

Image
सीहोर मुवावजे को लेकर 5 वर्षों से अन्नदाता लगा रहै है शासकीय विभागों के चक्कर. सीहोर श्यामपुर तहसील के ग्राम बिछिया के तकरीबन एक दर्जन से अधिक ग्रामीण वर्ष 2017 से शासकीय विभागों के चक्कर लगा रहे तमाम अर्जियां ओर तमाम अधिकारियों की चौखट पर नाक रगड़ने के बावजूद इन ग्रामीणों को न्याय नही मिल सका है, न्याय की आस में ये ग्रामीण आज भी दर डर की ठोकर खाने को मजबूर है. दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि वर्ष 2017 में इन ग्रामीणों की कृषि भूमि का अधिग्रहण रेल विभाग ने किया था इस अधिग्रहित भूमि के मुवावजे को लेकर बिछिया ग्राम के एक दर्जन सेअधिक किसान आज भी भटक रहे है. जनसुनवाई ,तहसीलदार ,sdm ,कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक को दर्जनों आवेदन दे चुके है पर नतीजा वही ठाक के तीन पात, रेल विभाग ने अधिग्रहित जमीन पर अपना कार्य भी शरू कर दिया. बिछिया ग्राम के ये किसान फिर कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुँचे।इन ग्रामीणों का आरोप है कि हमारी जमीन तो अधिग्रहित कर ली पर जो मुवावजा 7 दिनों में देना था वो अभी तक नही मिला, जिनको मुवावजा मिला है वो भी आधा अधूरा है, कुछ ग्रामीणों का तो नाम तक नही है मुवावजा लिस्ट में,...

सीहोर (गौतम्म शाह ) चाय के चक्कर मे पुलिस के हत्ते चढ़े चोर

Image
सीहोर चोरों को चाय पीना पड़ा मंहगा,अब  पी रहे हैं पुुलिस की चाय              सीहोर   थाना कोतवाली सीहोर पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकडा है जो बंद घरो में ताला तोडकर अंदर घुसते थे और चाय बनाकर पीने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे ।                 बीते पखवाडे में चाणक्यपुरी क्षेत्र के कुछ बंद पडे सूने मकानो में चोरी की वारदाते  होने के बाद इन चोरियों का पता लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की एक टीम टीआई नलिन बुधौलिया के नेतृत्व में गठित की गई ।                 पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल के आस पास के तथा चोरो के भागने के संभावित सभी रास्ते के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये जिसके आधार पर तकनीकी सहायता से जानकारी मिली कि इन घटनाओं में शामिल चोरो का ठिकाना भोपाल में रेल्वे स्टेशन के पास कहीं हैं जहाँ सादे कपडो मे...

सीहोर (गौतम शाह ) 27 वर्ष की कड़ी मेहनत और 150 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चर्च रखरखाब के आभाव में अपना वजूद खोता जा रहा है

Image
सीहोर 27 साल की कड़ी मेहनत के बाद वजूद में आया प्रदेश का पहला ऐतिहासिक चर्च 150 वर्ष प्राचीन है चर्च सीहोर  सीवन नदी के किनारे स्थित इस ऐतिहासिक चर्च जो कि 150 वर्षों से पूरी शान से आज भी खड़ा है  इस चर्च की तुलना  पूरे भारत  के  ऐतिहासिक चर्च से की जाती  है।    27 सालों के अथक प्रयास व परिश्रम का परिणाम है ये आल सेंट चर्च  इसे स्कॉटलैंड के चर्च की तरह तैयार किया गया है इसलिए इस चर्च को स्कॉटलैंड के ऐतिहासिक चर्च की कॉपी भी कहा जाता है। इसका निर्माण ब्रिटिश शासनकाल मैं सन 1868 में सीहोर में पदस्थ पोलिटिकल एजेंट जे डब्लू ओसबोर्न ने कराया था। लाल पत्थरों से निर्मित यह चर्च मध्य भारत का पहला चर्च सीहोर जिले की एक महत्वपूर्ण आकर्षक इमारतों में से एक है। जिसमें ब्रिटिश काल के फौजी, अधिकारी प्रार्थना के लिए यहां एकत्रित होते थे क्योंकि सीहोर तत्कालीन ब्रिटिश शासन की छावनी थी। यह चर्च पुरातत्व विभाग द्वारा संग्रहित इमारतों की सूची का एक हिस्सा है और अपनी भव्यता एवं सौंदर्य के कारण पूरे प्रदेश के आकर्षण का केंद्र है।  चर्च को खास लड़कियों से बनाया...

सीहोर ( गौतम शाह ) सविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने खून से पत्र लिखकर नियमित किये जाने की मांग की

Image
सीहोर सविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने खून से लिखे पत्र सविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का 7 वे दिन में प्रवेश कर गई है सविदा कर्मियों की प्रमूख मांगो में नियमितीकरण की मांग है जिसको लेकर सविदा स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटे हुवे है आज सविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने खून से प्रदेश के मुखीया शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र लिखकर मांग की है कि स्वास्थ्य सविदा कर्मियों को शीघ्र ही नियमित किया जाय आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य सविदा कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी भी की ओर चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा