Posts

सीहोर (गौतम शाह ) आतंकवादियों से लड़ते शाहिद हुवा सीहोर का लाल

Image
सीहोर (गौतम शाह) नसरुल्लागंज। रविवार  को सुबह जम्मू कश्मीर के  पुलवामा के  अवंतीपुरा  सेक्टर  के  लेथपोरा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले में जिले की नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम भिलाई का एक जवान ईकाराम सामले शहीद हो गया। पुलवामा सेक्टर में यह हमला शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 2:00 बजे के लगभग हुआ था और इस घटना में सेना के 3 जवान शहीद हुए जिसमें से एक जवान मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की तहसील नसरुल्लागंज के ग्राम भिलाई का है इस बात की सूचना जैसे ही शहीद के पिता को लगी तो पूरे ग्राम में सन्नाटे का माहौल निर्मित हो गया इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शहीद जवान का विवाह 2 माह पूर्व ही हुआ था और वह एक माह की लंबी छुट्टी लेकर आया था डेढ माह पूर्व ही वह  वापस लौटा था जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही तहसील के अधिकारी ग्राम में पहुंचे और शहीद के पिता व परिवार वालों को ढंढास बंधाया।

सीहोर (गौतम शाह ) जाधव मामले पर पाकिस्तान को मानवीय दृष्टिकोण दिखाना था अफगान राजदूत

Image
सीहोर (गौतम शाह) भारत मे अफगानिस्तान के राजदूत सैय्यदा मोहम्मद अबदाली नगर में स्थानिय कार्यक्रम में शामिल होने वफ बोर्ड के जिला अध्यक्ष आफताब खान के यहां आए इस अवसर पर शहर के नागरिकों ने अफगान राजदूत का भव्य स्वगात किया नागरिको के इस स्वागत से अफगान राजदूत काफी खुश दिखे इस दौरान प्रेस क्लब से चर्चा के दौरान जाधव मामले पर प्रतिकिया देते हुवे अफगान राजदूत ने कहा कि पाकिस्तान को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था भारत और अफगान के संबंधों पर अफगान राजदूत ने कहा कि दो देशों के संबंध बहुत अच्छे है और दोनों देश आतंक से पीड़ित है दोनों देशों को ओर अधिक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है सहयोग के ओर अधिक साधन खोजने की आवश्यकता है 

सीहोर (गौतम शाह) किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने ज्ञापन सोपा

Image
सीहोर (गौतम शाह) किसानो की समस्याओं को लेकर समाज वादी पार्टी ने सौपां ज्ञापन सीहोर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल यादव के नेत्तर्व मे कार्यक्रताओं ने किसानो की समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर श्री कैदार सिंह को ज्ञापन सौपां ।  ज्ञापन मे कहा गया है आज किसान परेशान है भांवतर योजना के नाम पर किसानो से लूट की जारही है। किसान आत्महत्या कर रहे है। मप्र सरकार मात्र घोषणाए कर रही है। किसानो को कोई लाभ नही मिल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन प्रदेश भर मे किसान आत्म हत्या कर रहे है। वही भारतीय जनता पार्टी के नेता किसानो को राहत देने की जगह गलत बयान बाजी कर रहे है। मुरैना के सांसद द्वारा बयाना दिया गया है कि किसानो के धरने से क्या होगा। किसानो के साथ खुली लूट  की जारही है सरकार मौन है। मप्र का कर्मचारी परेशान है जितनी भी सरकार के द्वारा घोषणाए की गई है वो आज तक पूरी नही हुई है इस और सरकार ने ध्यान नही दिया तो अगामी दिनो मे समाजवादी पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालो मे सुनिल यादव, नरेन्द्र सिंह, पवन यादव, कमलेश, जितेन्द्र, रामबाबू मालविय, पन्नालाल,जयराम, युसु...

सीहोर (गौतम शाह )ब्रजेश चौहान बने बाल संरक्षण आयोग के प्रदेश सदस्य

Image
सीहोर (गौतम शाह) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बाल संरक्षण आयोग के जिला अध्यक्ष ब्रजेश चौहान को प्रदेश भोपाल का सदस्य नियुक्त किया गया है। बाल संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 (2006 का 4) की धारा 18 एवं 19 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा  ब्रजेश  बृजेश चौहान निवासी एफ 115 आकृति फ्लेमिंगो ई-एक्सटेंशन बावड़िया कला,भोपाल को मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2006 की धारा 19 के प्रवाधान कद अंतर्गत  ब्रजेश चौहान का कार्यकाल 3वर्ष एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने की अवधि तक रहेगा।  चौहान को प्रदेश बाल संरक्षण आयोग का सदस्य बनने पर  रमाकांत भार्गव, गुरु प्रसाद शर्मा,श्घु नाथ भाटी, सुदेश राय, रमेश सक्सेना, सीताराम यादव महेश उपाध्य,श्री महेंद्र शर्मा रामसनजीवन यादव, वीर सिंह चौहान ,गोविंद सिंह, अनन्त सिंह, श्रीराम सेवक पटेल, राजकुमार  रामनारायण साहू,श्न्द्र सिंह मासहाब, सहित सभी वरिष्ठजनों मित्रगणों ने बधाई एवं शुभकामनाए दी है।

सीहोर (गौतम शाह ) संमाज के प्रति योगदान को देखते हुवे दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने भारत वारिया प्रजापति

Image
सीहोर (गौतम शाह) प्रजापति संघ के जिलाध्यक्ष बने भरत वारिया (प्रजापति) समाज के प्रति योगदान को देखते हुवे दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया सीहोर। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा जिला कांग्रेस महामंत्री भरत वारिया  (प्रजापति) को सीहोर प्रजापति कुम्भकार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति  जो कि पूर्व राज्यमंत्री है, ने नगर के होनहार युवा भारत वारिया को समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिये जाने पर पुन: दूसरी बार सर्व सम्मति से सीहोर जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। उनके नियुक्ति पर समस्त सीहोर के प्रजापति संघ व समाज जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भरत वारिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति का आभार मानते हुए श्री वारिया को समाज जनों ने बधाई दी है। 

सीहोर (गौतम शाह) लोकतंत्र के लिए हिन्दुओ का बहुसंख्यक होना जरूरी है दत्तात्रेय

Image
सीहोर (गौतम शाह) लोकतंत्र के लिए हिन्दुओं का बहुसंख्यक होना है जरूरी हिन्दू लड़कियों और आदिवासियों का धर्मांतरण रोकना होगा  - दत्तात्रेय राष्ट्रीय पर्वो पर झंडा लगाने से भारत विश्वगुरू नहीं बनेगा  सीहोर। देश में लोकतंत्र के लिए हिन्दूओं का बहुसंख्यक होना जरूरी है,हिन्दू समाज को  छूआछूत मिटाकर समरसता लानी होगी,जातियों के नाम पर हिन्दूओं  का विखंडन रोक कर संगठित होना होगा। तब हीं हिन्दू लड़कियों और आदिवासियों का धर्मातंरण  रोका जा सकता है। संगठित होने का क्रम घर से शुरू करना होगा,शुसभ्य समाज से हीं मजबूत राष्ट्र का निर्माण होना संभव है, हमें चुनौती स्वीकार करनी होगी, देश के युवा को भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं है युवा हिन्दू शक्ति बल को हनुमान जी की तरह भूल गया है, हिन्दू और राष्ट्रहित में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जाममंंथ की तरह बीते ९० सालों से जनसंख्या शक्तिबल याद दिला रहा है जिस के लिए संघ के कार्यकर्ता एक लाख ५० हजार तरह के सेवाकार्य कर रहे है, उक्त विचार सोमवार को हिन्दू समागम कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी सह सरकार्य...

सीहोर (गौतम शाह) बेजोड़ कारीगिरी का नायाब मिशाल है आल सेंट चर्च

Image
सीहोर (गौतम शाह) पुराने स्टेट हाईवे किनारे स्थित ऑलसेंट्स चर्च अंग्रेजी हुकूमत की गवाह है। 182 साल पुराने इस चर्च का निर्माण में करीब 27 साल लगे थे। सीहोर का ऑलसेंट्स चर्च एशिया का सबसे सुंदर दूसरे नंबर का चर्च माना जाता है। ऑलसेंट्स चर्च का निर्माण सन् 1834 में अंग्रेजी हुकुमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में बनवाया था। सीवन नदी के किनारे बने इस चर्च में पहली बार 1860 में प्रार्थना की गई थी। तभी से यहां क्रिस्चन परिवार प्रार्थना करते आ रहे हैं। चर्च तक जाने के लिए सीवन नदी पर लकडिय़ों का पुल भी बनाया गया था। यह चर्च स्काटलेंड में बने चर्च को देख कर बनवाया गया था। इस तरह का चर्च अब भी स्काटलेंड में होना बताया जाता है। इस चर्च के आसपास बांसों के झुरमुट लगाए गए, जिससे की उसी तरह का वातावरण मिल सकें। चर्च की दीवारें लाल पत्थर से बनाई गई हैं, नक्काशी भी उसी तरह की गई जिस तरह की स्काटलेंड चर्च में की गई हैं। चर्च में वास्तुशास्त्र का भी ध्यान रखा गया है। सूरज के उदय से लेकर अस्त तक रोशनी आती है। 1818 में भोपाल रियासत अंगे्रजी हुकूमत के कब्जे में आ गई और कर...